न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा उम्मीदवारों की सूची को लेकर कर्नाटक भाजपा में आंतरिक उथल-पुथल, नेताओं ने व्यक्त की नाराजगी

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। भाजपा अभी तक कर्नाटक की इन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई है। इसका सबसे कारण यह बताया जा रहा है कि वहाँ का क्षेत्रीय कार्यकर्ता और नेतृत्व, शीर्ष नेतृत्व जिन नामों के बारे में विचार कर रहा है उस पर सहमत नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कुछ नामों के प्रस्तावित होने और निर्वाचन क्षेत्रों में बदलाव पर नाराजगी व्यक्त की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Mar 2024 8:13:13

लोकसभा उम्मीदवारों की सूची को लेकर कर्नाटक भाजपा में आंतरिक उथल-पुथल, नेताओं ने व्यक्त की नाराजगी

बैंगलूरू। भाजपा की कर्नाटक इकाई के अंदर राज्य के लिए पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची को लेकर परेशानी बढ़ रही है, जिसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। भाजपा अभी तक कर्नाटक की इन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई है। इसका सबसे कारण यह बताया जा रहा है कि वहाँ का क्षेत्रीय कार्यकर्ता और नेतृत्व, शीर्ष नेतृत्व जिन नामों के बारे में विचार कर रहा है उस पर सहमत नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कुछ नामों के प्रस्तावित होने और निर्वाचन क्षेत्रों में बदलाव पर नाराजगी व्यक्त की।

सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु उत्तर से मौजूदा सांसद गौड़ा इस बात से नाखुश हैं कि उनकी सीट केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को दी जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के फैसले को अनुचित बताया है और पार्टी नेतृत्व से पूछा कि बेंगलुरु में शोभा की हिस्सेदारी क्या है।

तटीय कर्नाटक के संघ परिवार के नेताओं ने कथित तौर पर भाजपा से कहा है कि शोभा की जगह विधायक कोटा श्रीनिवास पुजारी को उडुपी चिकमंगलूर सीट से टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। शोभा फिलहाल उडुपी चिकमगलुरु का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो हिंदू संगठनों और संघ परिवार का गढ़ माना जाता है।

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने पार्टी से यह भी पूछा कि अगर शोभा को बेंगलुरु उत्तर में ले जाया जा रहा है, तो सीट कोटा पुजारी के बजाय किसी विधायक या पूर्व मंत्री सुनील कुमार को दी जानी चाहिए।

बताया जा रहा है कि भाजपा गडग-हावेरी सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और बसवराज बोम्मई पर विचार कर रही है। हालाँकि, जिले के नेताओं ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि शेट्टर जैसे "बाहरी लोगों" को मैदान में उतारने से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं ज्ञात हुआ है कि भाजपा शोभा करंदजे को बेंगलुरु नॉर्थ, तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु साउथ, बी श्रीरामलु को बेल्लारी, प्रल्हाद जोशी को धारवाड़ से टिकट देने का मानस बना रही है।

अन्य संभावित नामों में बेंगलुरु सेंट्रल से पीसी मोहन, बेंगलुरु ग्रामीण से सीएन मंजूनाथ, चिकोडी से अन्नासाहेब झोले, बीदर से भगवंत खूबा, गुलबर्गा से उमेश जाधव, तुमकुर से सोमन्ना, बागलकोट से गद्दीगौदर और बीजापुर से रमेश जिगाजिनागी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा