न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति की करी बेरहमी से हत्या, पत्नी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए किया 600 किमी का सफर, पुलिस भी हैरान

इंदौर पुलिस ने राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की निहालपुर मुंडी में ट्रॉली बैग में मिले शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के कल्याण से एक महिला, उसकी बेटी और दामाद को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला ही मास्टरमाइंड है, जिसने अपने ही पति की हत्या कर दी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 11:24:23

पति की करी बेरहमी से हत्या, पत्नी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए किया 600 किमी का सफर,  पुलिस भी हैरान

इंदौर पुलिस ने राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की निहालपुर मुंडी में ट्रॉली बैग में मिले शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के कल्याण से एक महिला, उसकी बेटी और दामाद को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला ही मास्टरमाइंड है, जिसने अपने ही पति की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं शव को ठिकाने लगाने के लिए 600 किलोमीटर का सफर तय किया और बेटी व दामाद की मदद से शव को इंदौर में जलाकर फरार हो गई।

दरअसल इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रविवार सुबह निहालपुर मुंडी स्थित एक खेत से ट्रॉली बैग से अधजला शव बरामद किया था। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कल्याण से 60 साल की राजकुमारी मिश्रा, उसके दामाद उमेश शुक्ला और बेटी नम्रता शुक्ला को हिरासत में लिया। पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि शव उसके पति संपतलाल मिश्रा का है। उसने पति के सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद राजकुमारी ने ही शव को ट्रॉली बैग में पैक किया और उमेश की कार की डिक्की में रखकर बेटी नम्रता और दामाद के साथ 600 किमी दूर इंदौर आई और सुनसान जगह देखकर आग लगा दी। आरोपी उमेश शुक्ला मुंबई में ही नामी मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। चेक पोस्ट पर पुलिस कार की जांच नहीं करे, इसलिए उसने बच्चों को भी बैठा लिया था। पुलिस ने टोल नाका, होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक कार नजर आई जो घटनास्थल के आसपास देखी गई थी। टोल नाकों से कड़ियां जोड़ीं और इंदौर पुलिस उमेश तक पहुंच गई।

उसकी लोकेशन इंदौर में मिली तो इस बात की पुष्टि हो गई कि वह घटनास्थल पर मौजूद था। बुधवार को जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो प्रारंभिक पूछताछ में ही वह टूट गया। पुलिस ने राजकुमारी को हिरासत में लिया तो उसने कहा कि संपत अक्सर झगड़ा करता था। शनिवार को कहासुनी के बाद उसने धक्का दिया तो वह सिर के बल गिर गया। बेहोश होने पर अस्पताल नहीं ले जाते हुए उसने बैग में पैक कर दिया। नम्रता को पूरी घटना बताई और उमेश के साथ मिलकर शव कार में रख लिया और इंदौर में लाकर जला दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट