न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओछी हरकत! खराब मौसम में फंसी फ्लाइट को एयरस्पेस में प्रवेश की पाकिस्तान ने नहीं दी अनुमति, DGCA ने दी पूरी जानकारी

पाकिस्तान ने खराब मौसम में फंसी दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट को एयरस्पेस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। DGCA ने दी विस्तृत जानकारी, बताया कैसे विमान ने ओलावृष्टि का सामना किया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 2:47:00

ओछी हरकत! खराब मौसम में फंसी फ्लाइट को एयरस्पेस में प्रवेश की पाकिस्तान ने नहीं दी अनुमति, DGCA ने दी पूरी जानकारी

पाकिस्तान की एक और ओछी हरकत उजागर हुई है। नई दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट ने खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) में प्रवेश का अनुरोध किया था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे अस्वीकार कर दिया। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को इस पूरी घटना की विस्तृत जानकारी साझा की, जिसमें फ्लाइट क्रू के बयान को भी शामिल किया गया।

DGCA ने कहा कि इस घटना में किसी यात्री को कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई, लेकिन विमान के अगले हिस्से का 'नोज रेडोम' क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना बुधवार को इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2142 (ए321 नियो विमान) की है, जो पठानकोट के पास ओलावृष्टि और भीषण मौसम का सामना कर रही थी।

डीजीसीए के मुताबिक, ‘‘चालक दल ने खराब मौसम को देखते हुए भारतीय वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण (IAF) से बाईं दिशा (अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर) जाने की अनुमति मांगी थी, जो अस्वीकृत कर दी गई। इसके बाद, क्रू ने लाहौर एटीसी से पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश की अनुमति मांगी, लेकिन वह भी नकार दी गई।’’

नियामक संस्था ने बताया कि चालक दल ने पहले वापसी की कोशिश की, लेकिन तूफानी बादलों के काफी पास होने की वजह से उन्होंने आगे बढ़ने का निर्णय लिया। बयान में कहा गया कि इसके बाद विमान को ओलावृष्टि और बेहद खराब मौसम का सामना करना पड़ा। अंततः, फ्लाइट क्रू ने श्रीनगर की दिशा में सबसे कम दूरी वाले मार्ग से उड़ान जारी रखने का निर्णय लिया।

यह पूरी घटना भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के परिप्रेक्ष्य में सामने आई है। ज्ञात हो कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिशें भी की थीं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं