न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम रखने की मिली धमकी, 6 घंटे बाद रवाना हुई, आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई से दुबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले अंजान नंबर से बम की धमकी का कॉल आया था। यह फोन पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया था। इसमें बम से फ्लाइट को उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस को सूचना दी गई। फ्लाइट और यात्रियों की पूरी छानबीन हुई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 7:23:35

दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम रखने की मिली धमकी, 6 घंटे बाद रवाना हुई, आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई से दुबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शनिवार को बम रखे जाने की धमकी दी गई। इस कारण ये उड़ान छह घंटे की देरी से चल रही थी। बाद में एयर पोर्ट अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो के शनिवार को दुबई जा रहे विमान में बम होने की धमकी से जुड़ा फोन कॉल फर्जी निकला।

उन्होंने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए गहन जांच की कि क्या इंडिगो के विमान में कोई विस्फोटक रखा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि विमान में ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे अधिकारियों और दूसरे लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि जिस विमान को सुबह 7.20 बजे रवाना होना था, उसने जांच के बाद दिन में अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

एयरलाइन ने कहा, "एक बम की धमकी के कारण, दुबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 65 चेन्नई में देरी हुई। प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को दूर एक बे में ले जाया गया। बम की खोजबीन शुरू की गई। चेन्नई से करीब छह घंटे की देरी के बाद उड़ान का टैकऑफ कराया गया। इस फ्लाइट से 170 लोग यात्रा करने वाले थे। "

पुलिस ने लगाया धमकी देने वाले का पता

चेन्नई से दुबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले अंजान नंबर से बम की धमकी का कॉल आया था। यह फोन पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया था। इसमें बम से फ्लाइट को उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस को सूचना दी गई। फ्लाइट और यात्रियों की पूरी छानबीन हुई, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जब धमकी देने वाले का पता लगाया तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई।

पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। इसने नशा किया हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने परिवार वालों को विदेश जाने से रोकना चाहता था। इसलिए उसने बम की धमकी का कॉल किया। यह व्यक्ति चेन्नई का ही रहने वाले हैं और उसके परिवार वाले शनिवार सुबह दुबई जा रहे थे। इस तरह यह धमकी का फोन कॉल फर्जी निकला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी