न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या से 25 किमी दूर बनाई जा रही है भारत की सबसे बड़ी मस्जिद, रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान

अयोध्या के धन्नीपुर में बन रही नई मस्जिद भारत में सबसे बड़ी होगी। यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी। इसकी ऊंचाई 21 फीट और चौड़ाई 36 फीट होगी। शेख के मुताबिक मस्जिद में पांच मीनारें होंगी। ये इस्लाम के पांच स्तंभों- कलमा, नमाज, रोजा, हज और जकात का प्रतीक होंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 12:54:14

अयोध्या से 25 किमी दूर बनाई जा रही है भारत की सबसे बड़ी मस्जिद, रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान

नई दिल्ली। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के साथ ही करीब 25 किमी दूर मस्जिद भी बनाई जा रही है। इस मस्जिद की बुनियाद मक्का के पवित्र काबा में नमाज पढ़ाने वाले इमाम-ए-हरम रखेंगे। इस मस्जिद का नाम मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला रखा गया है। पिछले अक्टूबर में मुंबई में हुई एक बैठक में मस्जिद का नाम मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला रखने की बात तय हुई थी। इस बैठक में कई वरिष्ठ मौलवियों और इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष जुफर अहमद फारूकी भी मौजूद रहे। इसमें मस्जिद का नया डिजाइन भी जारी किया गया था। मस्जिद बनाने के लिए 29 जुलाई, 2020 को इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन नाम से एक ट्रस्ट गठित किया गया था। पहले तय हुआ था कि मस्जिद का निर्माण यह ट्रस्ट ही कराएगा।

अयोध्या के धन्नीपुर में बनाई जा रही यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मुंबई के भाजपा नेता और मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति के अध्यक्ष हाजी अराफात शेख ने कहा कि अयोध्या के धन्नीपुर में बन रही नई मस्जिद भारत में सबसे बड़ी होगी। यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी। इसकी ऊंचाई 21 फीट और चौड़ाई 36 फीट होगी। शेख के मुताबिक मस्जिद में पांच मीनारें होंगी। ये इस्लाम के पांच स्तंभों- कलमा, नमाज, रोजा, हज और जकात का प्रतीक होंगी।

जमीन देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया था यूपी सरकार को निर्देश

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर 100 साल से ज्यादा लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई का अंत 9 नवंबर 2019 को हुआ था। सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया था। इस फैसले में कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिया था कि वह अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि से 25 किमी दूर मस्जिद बनाने के लिए बाबरी मस्जिद कमेटी को जमीन उपलब्ध कराए। इसी जमीन पर नई मस्जिद बनाई जा रही है।

भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने कहा कि वह फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं और अब उन्हें मस्जिद की विकास समिति का प्रमुख भी बनाया गया है। मस्जिद के अलावा, परिसर में एक कैंसर अस्पताल, स्कूल और कॉलेज, एक संग्रहालय और एक पुस्तकालय और एक पूरी तरह से शाकाहारी रसोईघर भी होगा। इसमें वहां आने वाले लोगों को मुफ्त भोजन दिया जाएगा।

शेख ने कहा, एक प्रमुख आकर्षण वज़ू खाना या स्नान स्थान के पास विशाल मछलीघर होगा जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग खंड होंगे। उन्होंने बताया कि मस्जिद ताजमहल की तरह सुंदर होगी। यहां शाम को नमाज के लिए अजान के साथ ही फव्वारे चलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल