न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद ने स्पेसशिप से दिखाया तिरंगा, साझा किया अनुभव

भारतीय मूल के उद्यमी और पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने अमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय पर्यटक बनकर इतिहास रच दिया है। ब्लू ओरिजिन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यान का वीडियो साझा किया गया। वीडियो में गोपीचंद को अंतरिक्ष में यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा लिए देखा जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 May 2024 4:49:10

भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद ने स्पेसशिप से दिखाया तिरंगा, साझा किया अनुभव

नई दिल्ली। भारतीय मूल के उद्यमी और पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने अमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय पर्यटक बनकर इतिहास रच दिया है। ब्लू ओरिजिन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यान का वीडियो साझा किया गया। वीडियो में गोपीचंद को अंतरिक्ष में यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा लिए देखा जा सकता है। गोपीचंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उन्होंने तिरंगे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा यह बेहद अद्भुत था। हर किसी को अंतरिक्ष की यात्रा करनी चाहिए। धऱती को दूसरे छोर से देखना वाकई बहुत अच्छा था। गोपीचंद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

ब्लू ओरिजिन के पर्यटन रॉकेट ने लगभग दो साल बाद अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। यान ने यात्रियों को अंतरिक्ष के किनारे तक पहुंचाया। न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल को अमेरिका के टेक्सास में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे विंडो ओपनिंग के दौरान लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष की इस फ्लाइट में कुल 6 यात्री सवार थे, जिसमें भारतवंशी गोपीचंद थोटाकुरा भी थे। वो चालक दल का हिस्सा थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक दल के सभी सदस्य अंतरिक्ष के अनुभवों का आनंद ले रहे हैं। अंतरिक्ष में गुरुत्वार्षक बल नहीं होने के कारण यात्रियों को यान के अंदर हवा में तैरते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही देर में गोपीचंद भी कैमरे के सामने आते हैं और हाथ में तिरंगे के साथ दिखाई देते हैं। यह पल हर भारतीय के लिए बेहद सुखद और गौरवांवित करने वाला है।

गोपीचंद की इस पोस्ट और वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन सामने आए हैं। एक यूजर ने पोस्ट किया, "लव फ्रॉम इंडिया"। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "भारत की ओर से शुभकामनाएं.. आप सभी को प्यार"। एक तीसरे यूजर ने लिखा, "कितना रोमांचक रहा होगा"।

अंतरिक्ष की इस यात्रा को करने वालों में गोपीचंद के अलावा, मेसन एंजेल, सिल्वेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल स्कॉलर और पूर्व वायु सेना कप्तान एड ड्वाइट शामिल थे। एड ड्वाइट को 1961 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने देश के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी