न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत, आस्ट्रेलिया है सबसे आगे

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने T-20 के तीसरे मैच में 106 रन से जीत दर्ज की। भारतीय टीम की यह रनों के अंतर से दक्षिण अफ्रीका पर टी20 में सबसे बड़ी जीत रही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 5:49:41

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत, आस्ट्रेलिया है सबसे आगे

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने T-20 के तीसरे मैच में 106 रन से जीत दर्ज की। भारतीय टीम की यह रनों के अंतर से दक्षिण अफ्रीका पर टी20 में सबसे बड़ी जीत रही। दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने इसी साल डरबन में 111 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया है, जिसने इसी साल जोहानिसबर्ग में अफ्रीकी टीम को 107 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, तीसरे नंबर पर अब 106 रन की जीत के साथ भारत है।

T20I में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा हार का अंतर (रनों में)

111 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2023

107 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग, 2023

106 रन: बनाम भारत, जोहानिसबर्ग, 2023

97 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020

95 रन: बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2023

दक्षिण अफ्रीका की टीम 95 रन पर सिमट गई, जो उनका टी20 में ऑलआउट होने पर दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2020 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 89 रन पर समेट दिया था। वहीं, भारतीय टीम की यह टी20 में रनों के अंतर से जीत के मामले में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसी साल अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 168 रनों के अंतर से हराया था। वहीं, इसी साल मलाहाइड में आयरलैंड को 143 रनों से शिकस्त दी थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है।

T20 में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम ऑल-आउट स्कोर

89 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग, 2020

95 रन: बनाम भारत, जोहानिसबर्ग, 2023

96 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020

98 रन: बनाम श्रीलंका, कोलंबो (आरपीएस), 2018

100 रन: बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2013

T20I में भारत के लिए सबसे अधिक जीत का अंतर (रनों में)

168 रन: बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023

143 रन: बनाम आयरलैंड, डबलिन (मलाहाइड), 2023

106 रन: बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2023

101 रन: बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022

93 रन: बनाम श्रीलंका, कटक, 2017

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत