न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेश भ्रमण के इच्छुक भारतीयों को मिली सौगात, खत्म की वीजा की जरूरत, सिर्फ पासपोर्ट लेकर जा सकते हैं थाईलैंड

मंगलवार (31 अक्टूबर 2023) को सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। पीक सीजन में ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को लुभाने के चलते थाइलैंड ने वीजा की प्रक्रिया को फिलहाल खत्म कर दिया है। इस सुविधा का फायदा मई 2024 तक मिलेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 4:51:24

विदेश भ्रमण के इच्छुक भारतीयों को मिली सौगात, खत्म की वीजा की जरूरत, सिर्फ पासपोर्ट लेकर जा सकते हैं थाईलैंड

नई दिल्ली। भारतीयों में विदेश भ्रमण के बढ़ते शौक को देखते हुए समुद्री किनारे पर बसे देश थाईलैंड ने ज्यादा से ज्यादा भारतीय पर्यटकों को अपने साथ जोड़ने के लिए अहम कदम उठाते हुए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया है। अब भारत से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों को सिर्फ पासपोर्ट की आवश्यकता है।

मंगलवार (31 अक्टूबर 2023) को सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। पीक सीजन में ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को लुभाने के चलते थाइलैंड ने वीजा की प्रक्रिया को फिलहाल खत्म कर दिया है। इस सुविधा का फायदा मई 2024 तक मिलेगा।

भारत के अलावा ताइवान के ट्रैवलर्स को भी फायदा

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थाइलैंड जाने के लिए अब भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा यात्रा कर सकेंगे। भारत के अलावा ताइवान के यात्रियों के लिए भी यह सुविधा थाइलैंड की सरकार ने दी है।

इससे पहले सितंबर 2023 में थाइलैंड ने चीनी ट्रैवलर्स के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया था। बता दें कि COVID-19 महामारी से पहले वर्ष 2019 में थाइलैंड में रिकॉर्ड 39 मिलियन टूरिस्ट पहुंचे थे। जो महामारी के बाद घटकर 11 मिलियन पर रह गए।

2023 की बात करें तो जनवरी से 29 अक्टूबर के बीच कुल 22 मिलियन विजिटर्स थाइलैंड पहुंचे थे। थाइलैंड के लेटेस्ट सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन टूरिस्ट से कुल 927.5 बिलियन भाट (25.67 बिलियन डॉलर) जेनरेट हुए।

थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता थाई वाचारोंके ने कहा, ‘भारत और ताइवान से आने वाले टूरिस्ट बिना वीजा थाइलैंड में 30 दिनों तक घूम सकते हैं।’ इस सुविधा का फायदा अगले महीने से मिलेगा।

थाइलैंड के लिए भारत चौथा सबसे बड़ा टूरिज्म सोर्स मार्केट

गौर करने वाली बात है कि थाइलैंड के लिए टूरिज्म के लिहाज से भारत चौथा सबसे सोर्स मार्केट है। थाइलैंड के टॉप-3 मार्केट की बात करें तो इनमें मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया पहले तीन स्थानों पर हैं। वहीं भारतीयों के लिए भी थाइलैंड एक किफायती पर्यटल स्थल है। इस साल यानी 2023 में अभी तक भारत से 1.2 मिलियन (करीब 12 लाख) लोग थाइलैंड की यात्रा पर जा चुके हैं।

बता दें कि थाइलैंड का लक्ष्य इस साल देश में 28 मिलियन टूरिस्ट का है। नई सरकार को उम्मीद है कि ट्रैवल सेक्टर से कमजोर एक्सपोर्ट्स को बढ़त मिलेगी।

भारत से बहुत सारे लोग हर साल थाइलैंड घूमने के लिए जाते हैं। खासतौर पर यूथ के लिए यह फेवरिट डेस्टिनेशन में से एक है। सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों की बात करें तो बैंकॉक, फुकेट, चियांग मे, फीफी आइलैंड, पटाया, कराबी, हुआ हीन, कोह ताओ जैसे शहर पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। थाइलैंड एक आइलैंड है यानी आप खूबसूरत समंदर के नजारों का मजा ले सकते हैं।

अभी तक क्या है वीजा फीस?

बात करें वीजा फीस की तो अभी तक भारत से जाने वाले यात्रियों को 2 दिन के थाइलैंड वीजा के लिए 2000 भाट (करीब 57 डॉलर) चुकाने होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर