न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 50% सैंपल्स में मिला कोरोना का अत्यधिक संक्रामक इंडियन वेरिएंट

शुक्रवार को बताया गया कि गुरुवार को 13,614 जीनोम अनुक्रमण के सीक्वेंसिंग को 10 INSACOG लैब्स में प्रोसेस्ड किया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 9:59:51

महाराष्ट्र: जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 50% सैंपल्स में मिला कोरोना का अत्यधिक संक्रामक इंडियन वेरिएंट

महाराष्ट्र में शनिवार को 67,123 नए मरीज मिले। 56,783 मरीज ठीक हुए और 419 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 37.70 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.61 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,970 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.48 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण के बीच चिंता की एक खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए कोविड -19 पॉजिटिव के 50% सैंपल्स में SARS-CoV-2 नाम का नया और अत्यधिक संक्रामक इंडियन वेरिएंट पाया गया है। इस वेरिएंट को B.1.617 कहा जाता है। इनमें से अधिकांश सैंपल विदर्भ के हैं और मुंबई शहर से भेजे गए किसी भी सैंपल में अब तक B.1.617 वेरिएंट नहीं मिला। सैंपल्स की पूरी जीनोमिक सीक्वेंसिंग करने वाले 10 नेशनल लेबोरेटरीज के ग्रुप INSACOG के वैज्ञानिकों ने इसकी जानकारी दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक पूरे जीनोम सीक्वेंसिंग प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं दी हैं। शुक्रवार को बताया गया कि गुरुवार को 13,614 जीनोम अनुक्रमण के सीक्वेंसिंग को 10 INSACOG लैब्स में प्रोसेस्ड किया गया था।

मंत्रालय ने कहा, 'इनमें से 1,189 सैंपल SARS COV-2 वेरिएंट के पाए गए जो भारत में चिंता का विषय है। इनमें यूके वेरिएंट के 1,109,दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट के 79 सैंपल और ब्राजील का एक सैंपल शामिल है।'

केंद्र से डिटेल रिपोर्ट और संशोधित दिशानिर्देशों की मांग

राज्य से भेजे गए नमूनों के रिजल्ट की कुछ जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन के साथ एक वर्चुएल बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे को दी गई। टोपे ने कहा कि अब तक भेजे गए 1,100 नमूनों में से 500 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि 'हमने केंद्र सरकार से एक डिटेल रिपोर्ट मांगी है, लेकिन बताया गया है कि यह रिसर्च पूरा होने पर उपलब्ध होगी।'

टोपे ने कहा 'चूंकि नए वेरिएंट को अत्यधिक संक्रामक कहा जाता है, इसलिए हमने केंद्र से एक रिपोर्ट और संशोधित दिशानिर्देशों की मांग की है।'

इंडियन वेरिएंट के कारण देश में बढ़े मामले

राज्य में मुख्य चिंता इंडियन वेरिएंट को लेकर है जो अत्यधिक संक्रामक माना जा रहा है। दुनिया भर के विशेषज्ञों ने आर्टिकल्स में कहा है कि इंडियन वेरिएंट के कारण ही देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

बीते दिन रिकॉर्ड 2.60 लाख केस आए

बीते दिन देश में सबसे ज्यादा 2,60,533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इससे पहले शुक्रवार को 2.33 लाख मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में एक लाख 38 हजार 156 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1492 लोगों की जान भी गई। महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश में 27 हजार 334, दिल्ली में 24 हजार 375, कर्नाटक में 17 हजार 489 और छत्तीसगढ़ में 16,083 नए मरीज मिले। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन इनमें 1.20 लाख का इजाफा हुआ। फिलहाल देश में 17 लाख 93 हजार 976 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिस रफ्तार से एक्टिव केस के आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है, आज यह आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत