न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा में भारतीय छात्रा की गोलीबारी में मौत, बस स्टॉप पर खड़ी थी हरसिमरत रंधावा

कनाडा में एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई, जब वह काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी। तभी एक कार के अंदर से अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं और एक गोली लड़की को जा लगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 10:50:47

कनाडा में भारतीय छात्रा की गोलीबारी में मौत, बस स्टॉप पर खड़ी थी हरसिमरत रंधावा

कनाडा में एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई, जब वह काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी। तभी एक कार के अंदर से अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं और एक गोली लड़की को जा लगी। इससे उसकी जान चली गई। मृतक लड़की की पहचान हरसिमरत रंधवा के रूप में हुई है। वह ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी।

निर्दोष थी मृतक छात्रा

हैमिल्टन पुलिस बुधवार को हुई इस हत्या की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक छात्रा रंधावा निर्दोष थी। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की एक पोस्ट में कहा, 'ओंटारियो के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से हम सब बहुत दुखी हैं।'

दो वाहनों में हुई गोलीबारी

स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह एक निर्दोष छात्रा थी, जो दो वाहनों में हुई गोलीबारी की घटना का शिकार हो गई। पुलिस हत्या की जांच कर रही है। पुलिस के अधिकारी मृतक लड़की के परिवारवालों के साथ संपर्क साधने में लगे हुए हैं। मृतक के परिजनों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

छात्रा के सीने में जा लगी गोली

पुलिस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7.30 बजे उसे हैमिल्टन में अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसने रंधावा को सीने में गोली लगने के घाव के साथ घायल अवस्था में पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

फायरिंग के बाद फरार हुआ कार सवार यात्री

पुलिस ने कहा कि एक काली कार के यात्री ने एक सफेद सेडान पर गोलियां चलाईं। तभी एक गोली बस स्टैंड पर खड़ी एक लड़की को लग गई। गोलीबारी की घटना के बाद तुरंत बाद काली कार में सवार यात्री घटनास्थल से फरार हो गए। गोलियां पास के एक घर की पिछली खिड़की में भी घुस गईं।

पुलिस इकट्ठा कर रही सबूत

पुलिस की टीम इस घटना से जुड़े और भी सबूत इकट्ठा कर रही है। शाम 7.15 बजे से 7.45 बजे के बीच डैशकैम या सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। गोलीबारी का कोई और वीडियो मिलने से पुलिस को जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी