न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में जांच का असर: अडानी के शेयरों में भारी गिरावट, 20% तक लुढ़के कई स्टॉक्स

गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लाल निशान के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में 400 अंकों की गिरावट के साथ 77,110 के स्तर पर आ गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 11:42:49

अमेरिका में जांच का असर: अडानी के शेयरों में भारी गिरावट, 20% तक लुढ़के कई स्टॉक्स

गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लाल निशान के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में 400 अंकों की गिरावट के साथ 77,110 के स्तर पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 124 अंक गिरकर 23,383 पर पहुंच गया। बाजार में कारोबार बढ़ने के साथ यह गिरावट और तेज होती गई और सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़क गया।

अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट

भारतीय अरबपति गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। इस गिरावट की वजह अमेरिका से आई एक रिपोर्ट को बताया जा रहा है, जिसमें अडानी ग्रुप पर अनुबंध हासिल करने के लिए रिश्वत देने और झूठ बोलने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
अडानी के ये शेयर 20% तक गिरे:

Adani Green Energy: 20%
Adani Energy Solutions: 20%
Adani Power: 13.75%
Adani Ports: 10%
Adani Wilmar: 9.51%
Adani Enterprises: 10%
Adani Total Gas: 14.70%
ACC Ltd: 14.35%
Ambuja Cements: 10%
NDTV: 12.29%

अमेरिका से लगे गंभीर आरोप

अमेरिकी न्याय विभाग और SEC (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) ने अडानी ग्रुप पर 265 मिलियन डॉलर (लगभग 2236 करोड़ रुपये) की रिश्वत देकर सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने का आरोप लगाया है। अडानी ग्रुप ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए आरोपों को निराधार बताया है।

अडानी ग्रुप का जवाब

अडानी ग्रुप ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने उनके बोर्ड के सदस्यों, गौतम अडानी और सागर अडानी, के खिलाफ न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अभियोग जारी किया है।

इसके अलावा, US डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने अडानी ग्रुप के एक अन्य बोर्ड सदस्य विनीत जैन को भी मामले में शामिल किया है।
बॉन्ड पेशकश रद्द करने का फैसला

घटनाक्रम के चलते, अडानी ग्रुप की सहायक कंपनियों ने फिलहाल प्रस्तावित USD नामित बॉन्ड पेशकश को रोकने का निर्णय लिया है।
600 मिलियन डॉलर के बॉन्ड रद्द

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका से लगे गंभीर आरोपों के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों ने 600 मिलियन डॉलर (लगभग 5000 करोड़ रुपये) के बॉन्ड को रद्द कर दिया है।

अन्य प्रमुख स्टॉक्स भी गिरे

सिर्फ अडानी ग्रुप ही नहीं, बल्कि कई अन्य दिग्गज कंपनियों के शेयर भी भारी नुकसान में रहे:

SBI: 4.33% गिरावट
IndusInd Bank: 2.92% गिरावट
NTPC: 2.55% गिरावट
AWL (Adani Wilmar): 9.75% गिरावट
GMR Infra: 4.41% गिरावट
Patanjali: 3% गिरावट

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं