न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर से फन उठाने लगा कोरोना, नए मामलों में 40% का उछाल, आज मिले 7240 केस

भारत में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बीते दिन की बात करे तो 7,240 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 8 संक्रमितों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले भारत में कोरोना के 5,233 नए मरीज सामने आए थे और 7 मौतें हुई थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jun 2022 12:54:25

फिर से फन उठाने लगा कोरोना,  नए मामलों में 40% का उछाल, आज मिले 7240 केस

भारत में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बीते दिन की बात करे तो 7,240 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 8 संक्रमितों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले भारत में कोरोना के 5,233 नए मरीज सामने आए थे और 7 मौतें हुई थीं। कल के मुकाबले आज दैनिक मामलों में 40% का उछाल देखा गया है। सक्रिय मामलों में की संख्या में 3,641 का इजाफा हुआ है जिसके बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 32,498 हो गई है। देश में एक बार फिर कोविड केस बढ़ने के पीछे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 को जिम्मेदार माना जा रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है, जिसकी वजह से नए केसों का आंकड़ा ऊपर जा रहा है।

मुंबई में कोरोना वायरस के नए मामलों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1,765 नए मामले सामने आए है। इस वर्ष 25 जनवरी के बाद मुंबई में यह संख्या सबसे अधिक है। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,701 नए मामले सामने आए है। बीते 4 माह के दौरान यह सबसे ज्यादा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,591 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना डेथ रेट 1.21% है। वहीं डेली पॉजिविटी रेट 2.13% है। साप्ताहित कोरोना सकारात्मकता दर 1.31% है, जबकि रिकवरी रेट 98.71% है। भारत में अबतक कोरोना संक्रमण की वजह से 5,24,723 मौतें हो चुकी हैं।

कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में 4,31,97,522 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4,26,40,301 लोगों ने संक्रमण को सफलता पूर्वक मात दी है। पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुए देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,94,59,81,691 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। देश में कल कोविड वैक्सीन की 15,43,748 डोज लगाई गई। बीते 24 घंटे के दौरान 3,40,615 सैम्पल्स की कोविड जांच हुई है। इस तरह देश में अब तक कुल 85.38 करोड़ सैम्पल्स की कोविड जांच हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर