Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालाकोट एयर स्ट्राइक के नायक अभिनंदन वर्धमान को सेना ने दिया दिवाली तोहफा, बनाए गए ग्रुप कैप्टन

भारतीय वायुसेना (IAF) के दिग्गज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को सेना ने दिवाली तोहफा दिया है। उन्हें ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया है। भारतीय सेना में ग्रुप कैप्टन की रैंक कर्नल के बराबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 6:15:40

बालाकोट एयर स्ट्राइक के नायक अभिनंदन वर्धमान को सेना ने दिया दिवाली तोहफा, बनाए गए ग्रुप कैप्टन

भारतीय वायुसेना (IAF) के दिग्गज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को सेना ने दिवाली तोहफा दिया है। उन्हें ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया है। भारतीय सेना में ग्रुप कैप्टन की रैंक कर्नल के बराबर है। अभिनंदन ने 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाक वायुसेना के साथ हुई झड़प के दौरान अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। उन्होंने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। इस दौरान उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भारतीय सेना के काफीले पर हमला हो गया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने 26 फरवरी 2019 पीओके में एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाक वायुसेना के विमान कश्मीर में घुस आए थे। इसी दौरान श्रीनगर स्थित भारतीय वायुसेना की 51 वीं स्क्वाड्रन से उन्हें जवाब देने की कार्रवाई शुरू हुई थी। अभिनंदन समेत भारतीय वायुसेना के पांच जांबाज पायलटों ने मिग-21 से एफ-16 विमानों को खदेड़ दिया था। अभिनंदन मिग -21 लड़ाकू विमान से एफ -16 को मार गिराने के बाद गुलाम कश्मीर में प्रवेश कर गए थे। इसके बाद उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। मामले में भारत के लगातार दबाव बानने और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के कारण पाकिस्तानी सेना को उन्हें रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। दो दिन बाद वह वाघा-अटारी बार्डर के माध्यम से 1 मार्च को भारत लौटे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology