Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

G-20 बैठक में पीएम मोदी के सामने नेमप्लेट पर लिखा दिखा भारत, आधिकारिक दस्तावेजों में भी भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। भारत जी20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 2:56:11

G-20 बैठक में पीएम मोदी के सामने नेमप्लेट पर लिखा दिखा भारत, आधिकारिक दस्तावेजों में भी भारत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। भारत जी20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद ब्राजील यह जिम्मेदारी संभालेगा। पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश का नाम लेते समय ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया।

प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे रखी प्लेट पर भारत लिखा था। इन दिनों देश में चल रहे इंडिया बनाम भारत विवाद को इससे हवा मिली है और कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है। वहीं, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट X (ट्विटर) पर प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने लिखा, “उम्मीद और विश्वास का नया नाम- भारत।”

G20 के कई आधिकारिक दस्तावेजों में ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल

दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के तौर पर पेश की गई है। सरकार ने जी20 के कई आधिकारिक दस्तावेजों में देश के लिए ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। पीएम मोदी ने भारत मंडपम में जब शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, उस समय उनके सामने रखी नाम प्लेट पर ‘भारत’ लिखा था। जी20 के प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों को भी ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ के नाम से रात्रिभोज का निमंत्रण भेजा गया है।
विपक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना

इस कदम ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्षी दलों का दावा है कि सरकार विपक्ष के ‘I.N.D.I.A.’ (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस) नाम से गठबंधन बनाने के चलते देश के नाम से इंडिया शब्द हटाना चाहती है। हालांकि, भाजपा ने भारत शब्द की सांस्कृतिक जड़ों का हवाला देते हुए इस हिंदी नाम के इस्तेमाल को सही ठहराया है। कुछ नेताओं ने कहा कि अंग्रेजी नाम ‘इंडिया’ औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक है। हालांकि, भाजपा ‘भारत बनाम इंडिया’ की बहस में पड़ने से काफी हद तक परहेज कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि संविधान में देश के लिए दोनों नाम का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने इस मुद्दे पर कहा कि देश अब इस सरकार की नीतियों से तंग आ चुका है। लोग नाराज हैं और I.N.D.I.A. गठबंधन को अब एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि नाम परिवर्तन और एक राष्ट्र, एक चुनाव जैसे सिद्धांत सामने आ रहे हैं। वे जानते हैं कि एनडीए 2024 में सरकार नहीं बना पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका