न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर उकसाया गया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे पाकिस्तान', भारत ने कड़े शब्दों में दी चेतावनी

भारत ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से उकसाया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 8:19:35

'अगर उकसाया गया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे पाकिस्तान', भारत ने कड़े शब्दों में दी चेतावनी

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि अगर भारत को एक बार फिर उकसाया गया तो पाकिस्तान को उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव की जड़ 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला है, जिसमें 26 मासूम नागरिक मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के पीछे उन आतंकवादियों का हाथ था, जिनके तार पड़ोसी देश पाकिस्तान से जुड़े हुए पाए गए।

पाकिस्तान को मिली सख्त चेतावनी

विक्रम मिस्री ने अपनी बात रखते हुए कहा, "सीमा पार से हमारे खिलाफ अफवाहें और गलत जानकारी फैलाई जा रही हैं। कुछ तथ्यों पर ध्यान देना जरूरी है। सबसे पहले यह समझना होगा कि पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला मौजूदा तनाव का मुख्य कारण है। भारतीय सेना ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी ठिकानों पर करारा प्रहार किया।"

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में गुरुद्वारे को निशाना बनाना और सिख समुदाय पर हमला करना अत्यंत निंदनीय है। यदि पाकिस्तान की ओर से इस तरह की कोई और हरकत होती है, तो भारत उसे माकूल जवाब देने में देर नहीं करेगा। पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत हर बार जवाबी कदम उठाता रहा है और आगे भी उठाएगा।

पाकिस्तान की झूठ बोलने की आदत पर तीखा हमला

पाकिस्तान द्वारा यह झूठ फैलाया गया कि उसने भारतीय विमान मार गिराए, इस पर विदेश सचिव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि यह वही देश है जिसने अपने जन्म के साथ ही झूठ बोलना शुरू कर दिया था। 1947 में जब पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर पर दावा किया था, तो उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से ही झूठ बोल दिया था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। तभी से पाकिस्तान का यह झूठ का सिलसिला शुरू हुआ, जो आज तक जारी है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं