न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का एक और एक्शन, पाकिस्तान से डाक और पार्सल सेवा को किया बंद

भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाली सभी डाक और पार्सल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच उठाया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 4:53:26

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का एक और एक्शन, पाकिस्तान से डाक और पार्सल सेवा को किया बंद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाते हुए डाक और पार्सल सेवाओं को पूरी तरह से निलंबित कर दिया है। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई और जमीनी दोनों मार्गों से होने वाले मेल और पार्सल के आदान-प्रदान पर प्रतिबंध लगाता है। डाक विभाग ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है।

गौर करने वाली बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच डाक सेवाएं पहले ही सीमित स्तर पर चल रही थीं। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने अस्थायी रूप से डाक सेवाएं बंद की थीं, जिन्हें बाद में बहाल किया गया था। अब एक बार फिर, बढ़ते तनाव और हालिया आतंकी हमले को देखते हुए भारत ने इन सेवाओं को पूरी तरह रोकने का फैसला लिया है।

इस फैसले से दोनों देशों के बीच पत्राचार, व्यापारिक डाक और व्यक्तिगत पार्सलों का पूरा लेन-देन रुक जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सबसे बड़ा असर उन परिवारों और व्यापारिक समूहों पर पड़ेगा जो इन सेवाओं पर निर्भर थे। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब भारत ने पाकिस्तान से होने वाले सभी प्रकार के आयात और पारगमन पर पहले ही रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी, जिसके बाद भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंक के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। डाक सेवाओं का निलंबन भारत के कड़े रुख का हिस्सा है, जिससे दोनों देशों के बीच राजनयिक और व्यापारिक संबंधों में और तनाव आ गया है।

व्यापार स्तर पर भी भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कस दिया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के सह-संस्थापक अजय श्रीवास्तव के अनुसार, पाकिस्तान से भारत का सालाना आयात पहले से ही नगण्य था—लगभग 0.5 मिलियन डॉलर। अब यह पूरी तरह शून्य हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में केवल सेंधा नमक जैसी कुछ वस्तुएं ही पाकिस्तान से आती थीं, जिसकी कमी भी जल्द पूरी हो जाएगी।

श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि भारत ने 2019 के पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर 200% शुल्क लगा दिया था, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग बंद हो गया था।

भारत द्वारा उठाए गए ये कड़े कदम साफ तौर पर यह संकेत देते हैं कि अब आतंकवाद के खिलाफ नीतिगत और निर्णायक कार्यवाही की जाएगी। पाकिस्तान के साथ संचार, व्यापार और कूटनीतिक संबंधों में आई दरार दिनों-दिन गहराती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?