न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने पाकिस्तानी फाइटर जेट को किया ढेर, खुद PAK सेना ने मानी बात

ऑपरेशन सिंदूर: भारत के साथ सैन्य टकराव में पाकिस्तान ने अपने एक फाइटर जेट को हुए नुकसान को स्वीकार किया। भारतीय वायुसेना ने कई पाकिस्तानी ड्रोन और जेट को निशाना बनाया, जिसमें एक हाईटेक फाइटर भी शामिल था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 8:42:21

भारत ने पाकिस्तानी फाइटर जेट को किया ढेर, खुद PAK सेना ने मानी बात

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष में एक अहम मोड़ तब आया जब पाकिस्तान ने पहली बार यह स्वीकार किया कि उसके एक लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचा है। रविवार देर रात, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान के केवल "एक विमान" को "मामूली क्षति" हुई है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस प्रकार के विमान को नुकसान हुआ और कितनी क्षति हुई।

इससे पहले भारतीय सेना ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में इशारों में यह साफ किया था कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया है। हालांकि, भारत की ओर से भी किसी खास विमान का नाम नहीं लिया गया।

भारतीय वायुसेना की प्रतिक्रिया

भारतीय वायुसेना के महानिदेशक (एयर ऑपरेशन्स) एयर मार्शल ए.के. भारती ने इस मुद्दे पर कहा कि भारत ने पाकिस्तान के कई ड्रोन और जेट को सफलतापूर्वक हिट किया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस खास विमान को गिराया गया। एयर मार्शल ने कहा, 'हमारे पास सटीक संख्या है कि कितने जेट्स को टारगेट किया गया। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि जो विमान गिराया गया, वह एक हाईटेक फाइटर था। आने वाले दिनों में इसकी जानकारी स्वतः सामने आ जाएगी क्योंकि ऐसी बातें छिपी नहीं रहतीं।'

PAK का दावा – 'सिर्फ मामूली नुकसान'

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने इस बात को भी दोहराया कि किसी भी भारतीय पायलट को पाकिस्तान ने बंदी नहीं बनाया है और मीडिया में इस तरह की जो भी खबरें हैं, वे पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं। विमान को लेकर अधिक जानकारी देने से पाक सेना ने साफ इनकार कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम में यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उसके सैन्य संसाधनों को भारत से नुकसान पहुंचा है। वहीं, भारत की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जवाबी कार्रवाई में सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब