न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने PAK का JF-17 और F-16 फाइटर प्लेन मार गिराया, दुश्मन देश में मचा हड़कंप

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया है, जिसमें पाकिस्तान ने JF-17 और F-16 फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, लेकिन भारत ने सभी को हवा में ही मार गिराकर करारा जवाब दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 10:29:09

भारत ने PAK का JF-17 और F-16 फाइटर प्लेन  मार गिराया, दुश्मन देश में मचा हड़कंप

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। पाकिस्तान ने भारत पर एक साथ JF-17 और F-16 लड़ाकू विमान, मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया। हालांकि, भारतीय सेना और उसके शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने F-16 अमेरिका से खरीदे थे जबकि JF-17 उसने चीन के सहयोग से विकसित किया था। इन दोनों विमानों को लेकर पाकिस्तान लंबे समय से अपनी सैन्य क्षमता का डंका पीटता रहा है, लेकिन जंग के मैदान में आते ही ये दोनों विमान भारत के सामने टिक नहीं पाए। आइए जानते हैं कि इन दोनों लड़ाकू विमानों की खूबियां क्या थीं और ये क्यों भारत के सामने असफल साबित हुए।

पाकिस्तान का JF-17 फाइटर जेट पर दावा क्या था?

पाकिस्तान का दावा था कि JF-17 फाइटर जेट मल्टी-रोल क्षमता से लैस है। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइलें, लेज़र गाइडेड बम और 23 मिमी जीएसएच-23-2 ट्विन बैरल ऑटो कैनन जैसी विध्वंसक हथियार प्रणाली लगाई गई हैं। पाकिस्तान ने इसे अपनी वायुसेना की रीढ़ बताया था। लेकिन जब यह विमान असली युद्ध के मैदान में उतरा तो इसकी असलियत सामने आ गई। भारतीय वायुसेना और डिफेंस सिस्टम ने इसे पल भर में मार गिराया। भारत ने इस विमान को गिराकर यह जता दिया कि पाकिस्तान के बड़े-बड़े दावे जमीनी सच्चाई से बहुत दूर हैं।

भारत ने पहले भी गिराया है F-16

F-16 फाइटर प्लेन को पाकिस्तान ने अमेरिका से खरीदा था। यह लड़ाकू विमान अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा तैयार किया गया है और इसे दुनिया के बेहतरीन चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट्स में गिना जाता है। आज के हमले में पाकिस्तान ने इसे एक बार फिर इस्तेमाल किया, लेकिन भारत ने तुरंत इसे भी हवा में निशाना बनाकर मार गिराया। गौरतलब है कि भारत ने 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भी एक F-16 को मार गिराया था।

F-16 को भारत ने S-400 से बनाया निशाना

सूत्रों के मुताबिक, आज के हमले में भारत ने पाकिस्तान के F-16 को अपने अत्याधुनिक रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से निशाना बनाया। यह सिस्टम 400 किलोमीटर की रेंज में टारगेट को पहचान कर नष्ट करने में सक्षम है। भारत के पास राफेल जेट्स के मेटा-स्पेक्ट्रल सेंसर हैं, जो F-16 को दूर से ही पहचान सकते हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान के पास मौजूद F-16 जेट्स में से करीब 60% पुराने हैं, जो भारत की आधुनिक वायु शक्ति के सामने बिल्कुल भी टिक नहीं सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल