न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में बीते 24 घंटे में मिले 3303 नए कोरोना मरीज, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 17000 के करीब

भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3303 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को 2,927 नए मामले सामने आए थे और 32 लोगों की मौत हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 1:02:31

भारत में बीते 24 घंटे में मिले 3303 नए कोरोना मरीज, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 17000 के करीब

भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3303 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को 2,927 नए मामले सामने आए थे और 32 लोगों की मौत हुई थी। देश में अब कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख, 68 हजार 799 हो गई है। भारत में कोविड-19 से अब तक कुल 5 लाख 23 हजार 693 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 17000 के करीब पहुंच गई है। वर्तमान में भारत में कोरोना संक्रमण के 16,980 एक्टिव केस हैं। यह कुल केसों का 0.04% है। देश का कोविड-19 रिकवरी रेट 98.74% है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कुल 2,563 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 4 करोड़, 25 लाख, 28 हजार, 126 लोग इस वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

भारत में कोविड-19 का डेली पॉजिटिविटी रेट 0.66% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.61% है। अब तक देश में कुल 83.64 करोड़ सैंपल्स की कोविड टेस्टिंग हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के अंदर 4,97,669 सैंपल की जांच की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 188.40 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,367 नये मामले सामने आए। वहीं एक मरीज की मौत हो गई। इस अवधि में संक्रमण दर 4.50% दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में लगातार छठे दिन 1,000 से अधिक नए मामले दर्ज किये गये।

मुंबई में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 100 से अधिक मामले सामने आए। राहत की बात यह है कि कोई मौत नहीं हुई। बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी की हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मुंबई में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 112 नए मामले सामने आए हैं, जो 25 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं, जब 128 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही शहर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10,59,545 पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को मुंबई में कोरोना संक्रमण के 102 मामले सामने आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर