न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक तनाव के कारण इंडिगो ने इन 10 शहरों के लिए रद्द की उड़ानें, जानें प्रभावित शहर

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इंडिगो एयरलाइन ने 10 शहरों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। जानें, कौन से शहर प्रभावित हुए हैं और रद्द होने वाली उड़ानों की अहम जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 3:02:24

भारत-पाक तनाव के कारण इंडिगो ने इन 10 शहरों के लिए रद्द की उड़ानें, जानें प्रभावित शहर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य हालात को देखते हुए एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने शनिवार, यानी 10 मई तक, दस शहरों के लिए उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इंडिगो ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि भारत-पाक के बीच बिगड़ते हालात के मद्देनज़र, 10 मई तक उत्तर और पश्चिम भारत के दस शहरों के लिए उड़ानों का संचालन स्थगित किया गया है। एडवाइजरी के अनुसार ये उड़ानें शनिवार रात 11:59 बजे तक रद्द रहेंगी।

इंडिगो ने जिन शहरों के लिए अपनी सेवाएं स्थगित की हैं, उनमें श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट शामिल हैं। इन शहरों से सभी इनबाउंड और आउटबाउंड फ्लाइट्स इस फैसले से प्रभावित रहेंगी। इंडिगो ने अपने बयान में कहा, "हम मौजूदा स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सतत समन्वय में हैं।" एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए केवल आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें।

क्यों महत्वपूर्ण है उड़ानों का रद्द होना?

उत्तर और पश्चिम भारत के इन शहरों से उड़ानों को रद्द करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब हाल ही में पाकिस्तान की ओर से सीमा के निकट स्थित शहरों, विशेषकर एयरबेस क्षेत्रों, पर ड्रोन और मिसाइल के ज़रिए हमले की नाकाम कोशिश की गई थी। गुरुवार की देर शाम पाकिस्तान ने लगभग 45 मिनट तक इन इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के माध्यम से विफल कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान भी नष्ट किए गए, जिनमें दो चीन निर्मित थे।

28 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद किए गए

पाकिस्तानी हमलों की गंभीरता को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर इन क्षेत्रों में हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। भारत सरकार द्वारा जारी 'नोटिस टू एयरमेन' (NOTAM) के अनुसार, हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्पन्न सुरक्षा स्थिति के कारण पाकिस्तान सीमा के नज़दीक स्थित कम से कम 28 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, एयरलाइंस कंपनियों ने एक और एडवाइजरी में यात्रियों से कहा है कि वे निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे ताकि कड़ी सुरक्षा जांच को समय पर पूरा किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं