न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने नहीं बताया... सीजफायर पर अमेरिका के बयान पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन तक चले सैन्य टकराव के बाद सीजफायर की घोषणा की गई, लेकिन कांग्रेस ने पीएम मोदी से इस मुद्दे पर सवाल उठाए। जानिए इस पर क्या कहा पवन खेड़ा और सचिन पायलट ने।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 3:09:50

 पीएम मोदी ने नहीं बताया...  सीजफायर पर अमेरिका के बयान पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन तक चले सैन्य टकराव के बाद आखिरकार सीजफायर की घोषणा की गई। इस सीजफायर की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए की, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के सेना अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी साझा की। इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष, खासकर कांग्रेस, लगातार बीजेपी से सवाल कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि सीजफायर की जानकारी पीएम मोदी ने नहीं दी, बल्कि यह सूचना हमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिली। पवन खेड़ा ने डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि “हमारे BSF जवान पूर्णम साहू को पाकिस्तानी कैद से कब रिहा किया जाएगा?”

यह सवाल उस समय उठा जब पंजाब के फिरोजपुर के पास 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान को हिरासत में ले लिया था, जिन्होंने अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी। बीएसएफ (भारत-पाकिस्तान सीमा सुरक्षा बल) भारत-पाकिस्तान सीमा की रक्षा करने वाला प्रमुख बल है, जो पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्यों में 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करता है, जिसमें कुछ हिस्से एलओसी (लाइने ऑफ कंट्रोल) भी शामिल हैं।

कांग्रेस ने कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता पर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सरकार से पूछा कि क्या उसने कश्मीर मामले पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? कांग्रेस ने इस मुद्दे को ‘‘अंतरराष्ट्रीयकरण’’ करने के प्रयासों की भी आलोचना की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘संघर्ष विराम’’ की घोषणा करना अमेरिका का ‘‘अभूतपूर्व’’ कदम है, जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पायलट ने यह भी कहा कि सरकार को मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक और सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और संसद का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाना चाहिए, जैसा कि विपक्ष की मांग है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं