न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद, सीजफायर पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने सीजफायर पर पाकिस्तान को बिगड़ैल औलाद और कुत्ते की पूंछ बताया, ऑपरेशन सिंदूर की नायिका सोफिया कुरैशी की वीरता की सराहना करते हुए लक्ष्मीबाई से की तुलना।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 11 May 2025 10:05:07

पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद, सीजफायर पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

देश में राष्ट्रवाद और भारतीय सेना के प्रति सम्मान के लिए प्रसिद्ध बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर तीखा बयान दिया है। सीजफायर पर पूछे गए सवाल के जवाब में बाबा बागेश्वर ने पाकिस्तान को "बिगड़ैल औलाद" और "कुत्ते की पूंछ" की उपमा देते हुए कहा कि उसकी मानसिकता कभी सीधी नहीं हो सकती।

छतरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा बागेश्वर ने पाकिस्तान द्वारा 'जीत' के नाम पर मनाए जा रहे जश्न पर तंज कसा।

बिना युद्ध के जीत-हार का कोई मतलब नहीं – धीरेन्द्र शास्त्री

उन्होंने कहा, “जब युद्ध ही नहीं हुआ तो जीत या हार की बात कहां से आती है? हमारी सेना तो अभी मैदान में उतरी भी नहीं है, फिर वे किस चीज़ का उत्सव मना रहे हैं? जब उनके हर हिस्से में विस्फोट हो रहे थे, तब हम दो दिन पहले ही मिनी दिवाली मना रहे थे, क्या उन्होंने वह नहीं देखा?”

पाकिस्तान की आदत है रोना – धीरेन्द्र शास्त्री

बाबा बागेश्वर ने पाकिस्तान की आदतों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “पाकिस्तान को हमेशा रोने और खुद को पीड़ित दिखाने की आदत रही है। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, उसकी सोच विकृत है और वही बनी रहेगी।”

हर गांव में बनें सेना के प्रशिक्षण केंद्र – बाबा बागेश्वर

उन्होंने भारत की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि देश के हर गांव में सेना के प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने चाहिए, ताकि जब जरूरत पड़े तो गांव-गांव के युवा और बच्चे भी देश की रक्षा के लिए तत्पर रह सकें।

सोफिया कुरैशी में दिखता है लक्ष्मीबाई जैसा साहस – धीरेन्द्र शास्त्री

बाबा बागेश्वर ने ऑपरेशन सिंदूर की कमांडर कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “बुंदेलखंड की धरती की बेटी और नौगांव की निवासी सोफिया कुरैशी पर हमें गर्व है। जिस जज्बे और नेतृत्व क्षमता के साथ उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लीड किया, वह रानी लक्ष्मीबाई की याद दिलाता है। नौगांव की इस बेटी ने देश का मान बढ़ाया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सोफिया की शिक्षा-दीक्षा बुंदेलखंड की मिट्टी में हुई थी, और जब देश की बेटियां राष्ट्र के लिए खड़ी होती हैं तो दुश्मन को हर हाल में शिकस्त झेलनी पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं