न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-PAK के बीच तनाव चरम पर, लाहौर-सियालकोट पर भारत की जवाबी कार्रवाई; अमेरिका ने की शांति की अपील

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने स्थिति पर चिंता जताई है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से टेलीफोन पर बातचीत की और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 08 May 2025 11:24:02

भारत-PAK के बीच तनाव चरम पर, लाहौर-सियालकोट पर भारत की जवाबी कार्रवाई; अमेरिका ने की शांति की अपील

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने स्थिति पर चिंता जताई है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से टेलीफोन पर बातचीत की और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि सचिव रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद को प्रोत्साहित किया और कहा कि अमेरिका इस दिशा में अपने समर्थन को दोहराता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान को आपसी संचार प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि किसी गलतफहमी से टकराव की स्थिति और न बढ़े।

सचिव रुबियो ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले को लेकर भारत के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

रुबियो का ट्वीट: “स्थिति पर नज़र, संवाद की उम्मीद”

मार्को रुबियो ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर अपने X अकाउंट पर भी एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा: “भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती स्थिति पर हमारी करीबी नजर बनी हुई है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप की आज की टिप्पणी से पूरी तरह सहमत हूं। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष जल्द ही तनाव कम करेंगे और हम शांति की दिशा में भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ संवाद जारी रखेंगे।”

रुबियो का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध गहराता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर पैनी निगाह रखे हुए है।
भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार हो रही गोलीबारी और सीमापार से हो रहे ड्रोन व मिसाइल हमलों ने पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बना दिए हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई सटीक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे की कोशिशें जारी हैं।
गुरुवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर मोर्टार और गोले दागे, वहीं कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की गई, जिन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

इस उकसावे का जवाब भारत ने बेहद निर्णायक तरीके से दिया। भारतीय वायुसेना ने लाहौर और सियालकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए, जिनमें महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य आतंक को संरक्षण देने वाली पाकिस्तान की नीति को सीधी चुनौती देना है।

तनाव की स्थिति बनी हुई, पर भारत का रुख स्पष्ट

पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाइयों ने दक्षिण एशिया में अस्थिरता की स्थिति को और गहरा कर दिया है। भारत की रणनीति स्पष्ट है — आतंकी गतिविधियों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और हर उकसावे का जवाब निर्णायक रूप से दिया जाएगा।

अमेरिका जैसे वैश्विक शक्तियों का हस्तक्षेप फिलहाल तनाव को कूटनीतिक तरीके से हल करने का प्रयास है, लेकिन जमीन पर सैन्य तैयारियां और चौकसी अपने चरम पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी