न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने पाकिस्तान पर शुरू की जवाबी कार्रवाई, लाहौर पर किया ड्रोन अटैक

भारत ने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए लाहौर और सियालकोट पर ड्रोन हमला किया, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किए गए; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी की लगातार उच्चस्तरीय बैठकें जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 10:40:51

 भारत ने पाकिस्तान पर शुरू की जवाबी कार्रवाई, लाहौर पर किया ड्रोन अटैक

पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिशों का भारत ने कड़ा और मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके तहत भारत ने पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट पर जबरदस्त ड्रोन अटैक किया है। इस हमले में भारत ने लाहौर स्थित पाकिस्तान के एएडब्ल्यूएसीएस एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह तबाह कर दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू, राजस्थान और पंजाब के विभिन्न इलाकों में ड्रोन हमले की असफल कोशिश की थी, जिसका भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते करारा जवाब दिया।

भारत ने अपनी काउंटर-ड्रोन तकनीक और एस-400 डिफेंस सिस्टम की मदद से पाकिस्तान द्वारा छोड़े गए सभी मिसाइलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। इसके अलावा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स को भी मार गिराया है। भारत ने पाकिस्तान के दो जेएफ-17 और एक एफ-16 फाइटर प्लेन को तबाह किया, जो भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

इस बीच जम्मू क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है, जबकि राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू किया गया था। भारत की जवाबी कार्रवाई के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पूरे हालात की जानकारी दी है।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बात की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि "मार्को रुबियो ने जयशंकर से तुरंत तनाव कम करने की जरूरत पर बल दिया।" सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान को राजस्थान से सटे क्षेत्रों में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही, पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर ड्रोन के जरिए मिसाइल हमले की एक और नाकाम कोशिश की गई। इसके अलावा, राजौरी में फिदायीन हमले की योजना को भी समय रहते विफल कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं