न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की डिजिटल स्ट्राइक: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर बड़ा साइबर एक्शन, बैन किया ऑफिशियल एक्स अकाउंट

पहल​गाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक करते हुए उसका सरकारी एक्स अकाउंट बैन कर दिया है। CCS बैठक में लिए गए पांच बड़े फैसलों के साथ भारत ने कड़ा संदेश दिया है। एनआईए ने जांच शुरू की और सेना ने उरी में दो आतंकियों को ढेर किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 11:48:54

भारत की डिजिटल स्ट्राइक: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर बड़ा साइबर एक्शन, बैन किया ऑफिशियल एक्स अकाउंट

पहल​गाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने एक और बड़ा और सख्त कदम उठाया है। इस बार भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक करते हुए उसकी सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को देश में बैन कर दिया है। इससे पहले बुधवार की शाम को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में भी पांच बड़े फैसले लिए गए थे, जिसमें अटारी बॉर्डर को बंद करना भी शामिल था। अब भारत ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान पर बड़ा डिजिटल वार किया है।

भारत सरकार द्वारा लिया गया यह डिजिटल फैसला पाकिस्तान के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट को लेकर है। इस बैन के बाद अब वह सोशल मीडिया अकाउंट भारत में दिखाई नहीं देगा। गौरतलब है कि सीसीएस की बैठक में जिन पांच बड़े निर्णयों पर सहमति बनी, उनमें सिंधु जल संधि की समीक्षा से लेकर सीमा पर कड़े कदम उठाने तक की बात शामिल थी। इस सख्ती के बाद पाकिस्तान में घबराहट साफ देखी जा सकती है। उसे सर्जिकल स्ट्राइक जैसे किसी एक्शन का डर भी सताने लगा है, लेकिन फिलहाल भारत ने डिजिटल मोर्चे पर बड़ा वार किया है।

NIA और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुरू की संयुक्त जांच

पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई। इस हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम बुधवार को पहले श्रीनगर और फिर पहलगाम पहुंची। जांच एजेंसी ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम भी एनआईए के साथ मिलकर जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण चैट हाथ लगी हैं जिन्हें एनआईए की टीम डिकोड करने की प्रक्रिया में है।

सीसीएस बैठक में लिए गए रणनीतिक फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को आयोजित सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े कदम उठाए गए। इसके एक दिन बाद यानी गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने खुद को हमले से अलग बताया और कहा कि उसका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है।

भारतीय सेना का जवाब: उरी में दो आतंकी ढेर

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर बढ़ती गतिविधियों के बीच भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को भारतीय जवानों ने मार गिराया। इसके अगले दिन, यानी गुरुवार को भी सेना का आतंकियों से मुठभेड़ जारी रही। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डुडु बसंतगढ़ इलाके के पहाड़ों में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती