न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, झेलम में अचानक छोड़ा पानी, बाढ़ के हालात

तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए झेलम नदी से अचानक पानी छोड़ दिया, जिससे पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद जिले में बाढ़ के हालात बन गए। जानें इस स्थिति और भारत की कार्रवाई के बारे में।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 11:17:27

तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, झेलम में अचानक छोड़ा पानी, बाढ़ के हालात

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। पाकिस्तान के मीडिया के अनुसार, भारत ने बिना पाकिस्तान को सूचित किए अचानक झेलम नदी का पानी छोड़ दिया। इसके बाद पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद जिले के आस-पास जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस पर इलाके में वाटर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

पाकिस्तान के डॉन न्यूज के मुताबिक, भारत ने शनिवार को झेलम नदी पर बने सभी डैम अचानक खोल दिए, जिससे स्थानीय प्रशासन ने हट्टियन बाला में आपातकाल लागू कर दिया और लोगों को अलर्ट कर दिया। मस्जिदों में घोषणाओं के जरिए स्थानीय लोगों को चेतावनी भी दी गई। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सूचना के बाद नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। नदी का पानी भारत के अनंतनाग से होते हुए पाकिस्तान के चकोठी इलाके तक बह रहा है।

सिंधु जल समझौता रद्द

भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का ऐलान किया है। इसके अलावा केंद्र सरकार उन तीन नदियों के पानी के अधिकतम उपयोग पर योजना बना रही है, जिनका उपयोग पाकिस्तान सिंधु जल संधि के तहत करता था।

भारत बना रहा है रणनीति

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में 1960 की सिंधु जल संधि पर भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की गई। इस संधि के तहत भारत को पूर्वी नदियों (सतलुज, ब्यास, और रावी) के पानी पर विशेष अधिकार प्राप्त हैं, जिनका औसत वार्षिक प्रवाह लगभग 33 मिलियन एकड़ फुट (एमएएफ) है। वहीं, पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चिनाब) का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया है, जिसका औसत वार्षिक प्रवाह लगभग 135 एमएएफ है। संधि के स्थगन के बाद, भारत इन नदियों के पानी का उपयोग करने के लिए योजना बना रहा है।

बौखलाया हुआ पाकिस्तान

जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने कहा कि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तान को पानी की एक भी बूंद न मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के तहत यह बैठक आयोजित की गई। पाकिस्तान इस कार्रवाई से बौखलाया हुआ है, और पाकिस्तान की सीनेट ने इसे युद्ध की कार्रवाई के बराबर बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी