न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पर राहत जारी! पिछले 24 घंटे में मिले 27 हजार से कम मरीज, 34 हजार से ज्यादा हुए ठीक

भारत में कोरोना की रफ्तार अब लगातार धीमी पड़ती जा रही है। बीते दिन की बात करे तो देश में 26,964 नए कोरोना मरीज मिले। जबकि इस दौरान 383 मरीजों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 10:54:30

कोरोना पर राहत जारी! पिछले 24 घंटे में मिले 27 हजार से कम मरीज, 34 हजार से ज्यादा हुए ठीक

भारत में कोरोना की रफ्तार अब लगातार धीमी पड़ती जा रही है। बीते दिन की बात करे तो देश में 26,964 नए कोरोना मरीज मिले। जबकि इस दौरान 383 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 34,167 लोग ठीक भी हुए। अब देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 3 लाख 1 हजार 989 ही रह गई है जो कुल मामलों का महज 0.90% यानी एक फीसदी से भी कम रह गई है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की दर मार्च 2020 यानी बीते साल के बाद से अब तक के ऊंचे स्तर पर है। फिलहाल यह आंकड़ा 97.77% है।देश में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 3,27,83,741 तक पहुंच गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 15,92,395 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में कुल जांच का आंकड़ा अब 55,67,54,282 हो गया है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.69% है, जो पिछले 23 दिनों से 3% से कम है। और विकली पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो यह 2.08% है, जो 89 दिनों से 3% से नीचे बनी हुई है। वैक्सीनेशन की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 75,57,529 डोज लगाई गईं हैं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 82,57,80,128 हो गया है।

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 15,768 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से प्रदेश में 214 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को 21,367 लोग ठीक हुए है। प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 45.39 लाख और ठीक होने वालों की संख्या 43.54 लाख पर पहुंच चुकी है। जबकि मरने वालों की तादाद 23,897 हो गई है। एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 3,131 नये मामले सामने आए। इस साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 65.27 लाख हो गई है। जबकि 70 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,38,616 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 4,021 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63.44 लाख हो गई है।

गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 8,25,751 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में राज्य में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। अब तक 10,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुजरात में अभी कोविड-19 के 133 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 8,15,536 लोग ठीक हो चुके हैं।

तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 244 नये मामले सामने आए वहीं, 296 मरीज ठीक भी हुए। तेलंगाना में कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 6,63,906 हो गई। राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 3,907 हो गई। ठीक हुए मरीजों की संख्या 6,55,061 हो गई। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 4,938 है। तेलंगाना में मंगलवार को 50,505 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 2,59,47,467 नमूनों की जांच की गई है। तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58% जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.66% है।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस वायरस के 39 नये मरीज मिले। राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक संक्रमण दर 0.06% है । दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 14.38 लाख हो गई है जबकि 14.13 लाख से अधिक लोग या तो संक्रमण मुक्त हो चुके हैं अथवा यहां से बाहर जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर