न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के सलाहकार का दावा - जून अंत तक रोजाना आने वाले केस घटकर हो जाएंगे 20 हजार

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, IIT कानपुर के प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ने एक मॉडल पेश किया है, उसके आधार पर IIT हैदराबाद के प्रोफेसर एम विद्यासागर ने कहा कि कुछ ही दिन में कोरोना का पीक आने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 May 2021 3:40:13

PM मोदी के सलाहकार का दावा - जून अंत तक रोजाना आने वाले केस घटकर  हो जाएंगे 20 हजार

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4.12 लाख केस सामने आए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकारों के तैयार किए एक मॉडल के मुताबिक दूसरा पीक बस आने ही वाला है और जून के अंत तक नए केस घटकर 20 हजार प्रतिदिन रह जाएंगे।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, IIT कानपुर के प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ने एक मॉडल पेश किया है, उसके आधार पर IIT हैदराबाद के प्रोफेसर एम विद्यासागर ने कहा कि कुछ ही दिन में कोरोना का पीक आने वाला है। हमारे प्रोजेक्शन कहते हैं कि जून के अंत तक देश में रोजाना सामने आने वाले केसों की संख्या घटकर 20 हजार तक पहुंच जाएगी।

इसी टीम ने पिछले महीने यानी अप्रैल मध्य तक भी पीक आने का अनुमान जाहिर किया था, लेकिन तब ये गलत साबित हुए थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पीक के लिए जो नया मॉडल अपनाया गया है, उस पर भी अधिक भरोसा नहीं किया जा सकता।

देश में कोरोना के आंकड़े कम करके बताए जा रहे: एक्सपर्ट्स

पिछले महीने भी यह मॉडल फेल हो चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में कोरोना के आंकड़े कम करके बताए जा रहे हैं। न तो टेस्टिंग बढ़ाई है और न ही मौतों की सही तस्वीर सामने आ रही है। हीं, देशभर में श्मशान घाटों की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। इससे पीक को लेकर सारे असेसमेंट जटिल होते जा रहे हैं। नया पूर्वानुमान अन्य वैज्ञानिकों के पूर्वानुमानों से मेल खाता है, जिसमें 15 मई के आसपास दूसरा पीक आने की बात कही जा रही है।

मौजूदा ट्रेंड से एक्सपर्ट की आशंकाएं

- बेंगलुरु के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस की एक टीम ने अनुमान जाहिर किया है कि आने वाले कुछ हफ्ते भारत के लिए बेहद कठिन हो सकते है। टीम के मुताबिक, अगर मौतों का मौजूदा ट्रेंड इसी तरह जारी रहा तो 11 जून तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख को पार कर जाएगा। अभी ये आंकड़ा 2 लाख के पार हो चुका है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि संक्रमण में मौजूदा तेजी भारत में सामने आए नए वैरिएंट की वजह से है। लगातार 15वें दिन 3 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं।
- कैलाश अस्पताल नोएडा की डॉक्टर अनुराधा मित्तल ने कहा कि उनकी जान-पहचान के करीब 50 डॉक्टर वैक्सीन के दोनों शॉट्स लेने के बावजदू कोरोना सक्रमित हो गए। इसकी वजह वायरस का बदलता रूप भी हो सकता है और वो हालात भी जिनमें डॉक्टर्स लगातार काम कर रहे हैं।
- भारत जैसे देशों से नए स्ट्रेन दूसरे देशों में भी फैल रहे हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में दुनियाभर में संक्रमण ज्यादा लंबा खिंच सकता है।

देश के 129 जिले झेल रहे कोरोना की ज्यादा मार

आपको बता दे, देश के 129 जिले ऐसे हैं जहां पर कोरोना ने खतरनाक रूप ले लिया है। यहां पर बीते एक सप्‍ताह में हर दिन कोरोना के 5000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गुरुग्राम, कोलकाता और देहरादून जैसे शहर नए कोरोना हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो गुरुग्राम में 10 लाख लोगों पर कोरोना के नए केसों की संख्‍या 11 हजार 695 है। इसके साथ ही कोलकाता में प्रति 10 लाख पर कोरोना के 9 हजार 494 नए केस सामने आ रहे हैं। इसी तरह देहरादून जिसे कोरोना का नया हॉटस्‍पॉट माना जा रहा है, वहां पर एक दिन में 8 हजार 632 नए मामले सामने आ रहे हैं।

देश के मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक गोवा में 21 अप्रैल से 4 मई के बीच पॉजिटिविटी रेट 41% पर पहुंच गया। इतना ही नहीं इस दौरान राजधानी दिल्ली समेत देश के कम से कम 13 राज्यों में यह आंकड़ा 21% से ज्यादा था। दिल्ली में 8 से 21 अप्रैल के बीच रेट 19% पर था। जो 21 अप्रैल से 4 मई के बीच बढ़कर 32% पर पहुंच गया। पश्चिम बंगाल की बात करे तो यहां, 21 अप्रैल से 4 मई के बीच पॉजिटिविटी रेट 30% पर रहा। वहीं, मार्च में एक ओर जहां देश में यह दर 3-4% पर थी। वह बीते दो पखवाड़ों में बढ़कर 15 से 21% पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक