न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिया गठबंधन: आज जारी होगा लोगो, संयोजक के नाम पर फैसला असमंजस में

विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई में दूसरे दिन की बैठक से पहले सुबह 10:30 बजे गठबंधन का लोगो जारी किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 10:49:37

इंडिया गठबंधन: आज जारी होगा लोगो, संयोजक के नाम पर फैसला असमंजस में

मुम्बई। विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई में दूसरे दिन की बैठक से पहले सुबह 10:30 बजे गठबंधन का लोगो जारी किया जाएगा। इसके बाद चर्चा शुरू होगी जिसमें कई फैसले लिए जाएंगे। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के संयोजक के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। यह साफ नहीं है कि आज की बैठक पर इसका फैसला होगा कि नहीं। दोपहर 2 बजे लंच का कार्यक्रम होगा और लगभग साढ़े तीन बजे गठबंधन नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक के पहले दिन कई मुद्दे तय किए गए। बैठक में उद्धव ठाकरे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एजेंडा रखा। विपक्षी दलों की बैठक में तय किया गया कि कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। मुद्दे और कार्यक्रमों को तय करने के लिए भी प्लानिंग कमेटी का गठन होगा। सोशल मीडिया और एक्शन प्लान के लिए कमेटी बनेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि रिसर्च और डाटा कमेटी का भी गठन किया जाएगा। यही नहीं चुनावी रैलियों के लिए अलग से कमेटी बनाई जाएगी।

पहले दिन की बैठक खत्म होने के बाद गुरुवार (31 अगस्त) की शाम सभी नेताओं को डिनर पर बुलाया गया। मेहमान नवाजी उद्धव ठाकरे ने की थी। वहीं आज गठबंधन के संयोजक पर फैसला होगा या नहीं ये अभी साफ नहीं है। गठबंधन को लेकर समन्वय समिति, मीडिया टीम और आगामी साझा कार्यक्रम को लेकर विपक्षी नेता फैसला करेंगे। वहीं सबसे बड़ी बात सीट बंटवारे की फॉर्मूले पर होने है और उस पर अंतिम मुहर लगनी है।

गठबंधन के संयोजक के नाम पर सस्पेंस

मुंबई में INDIA की दूसरे दिन की बैठक से पहले गठबंधन का लोगो जारी किया जा सकता है। इसके बाद औपचारिक चर्चा शुरू होगी जिसमें लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे। विपक्षी गठबंधन INDIA के संयोजक के नाम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। अभी तक इस मीटिंग में इस पर फैसला नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि सभी नेता विचार विमर्श करने के बाद यह तय करेंगे।

2 अक्टूबर तक घोषणा पत्र जारी करे गठबंधन : ममता बनर्जी

मुंबई में चल रही INDIA की मीटिंग में पहले दिन गुरुवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सुझाव दिया कि INDIA गठबंधन को 2 अक्टूबर तक अपना घोषणापत्र जारी करना चाहिए। इसके अलावा ममता बनर्जी ने मेजर मेनिफेस्टो की जगह बुलेट प्वाइंट बनाने के सलाह दी। वहीं, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सुझाव दिया कि गठबंधन को अगले महीने के अंत तक लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देना चाहिए।

पहले दिन की बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा

बैठक के पहले दिन INDIA गठबंधन ने चुनाव मोड में आने और 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए से मुकाबला करने की योजनाओं को तेज करने का निर्णय किया गया है। सीट बंटवारे की रणनीति को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से आम सहमति बनाई जा रही है। विपक्षी दल हर सीट पर बीजेपी से मुकाबला करने के लिए संयुक्त उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी