देशभर में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में 1.93 लाख नए कोरोना संक्रमित पाए गए। 60,182 लोग ठीक हुए और जबकि 442 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पूरी दुनिया की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 27.72 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई है। 9.55 लाख लोग ठीक हुए हैं और 7,847 लोगों की मौत हुई है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर लोगों के बीच यह गलत धारणा पैदा हो रही है कि यह वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं है। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना को हल्के में मत लीजिए। देश की बड़ी हस्तियां भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो रही हैं। मंगलवार को मशहूर सिंगर और भारत रत्न लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनमें कोरोना के हलके लक्षण दिखाई दिए लेकिन उम्र को ध्यान में रखते हुए 92 साल की लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो चुके है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बड़ी हस्तियों के बारे में बता रहे हैं, जो अभी कोरोना संक्रमित हैं।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
92 साल की लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाए गए।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फिर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पॉजिटिव पाए गए हैं।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर से कोविड का शिकार हो गए हैं।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
देश की केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई हैं।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
![कोरोना को हल्के में मत लीजिए, ये बड़ी हस्तियां भी आई चपेट में coronavirus,indian leaders covid positive]()
TMC नेता बाबुल सुप्रियो तीसरी बार कोरोना का शिकार हुए हैं।