न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, अब तक 3 लाख से ज्यादा की गई जान

कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भारत तीसरे नंबर पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2,99,266 लोगों की वायरस संक्रमण के चलते मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 May 2021 10:47:42

कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, अब तक 3 लाख से ज्यादा की गई जान

भारत में भले ही कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ रही है लेकिन रोजाना होने वाली मौतें अब भी भयावह हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भारत तीसरे नंबर पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2,99,266 लोगों की वायरस संक्रमण के चलते मौत हुई है। जिन राज्यों में कोरोना के चलते सबसे ज्यादा जानें गई हैं, उनमें महाराष्ट्र (87,300), कर्नाटक (24,658), दिल्ली (23,013), तमिलनाडु (20,046), उत्तर प्रदेश (18,978), पश्चिम बंगाल (14,208), पंजाब (13,089) और छत्तीसगढ़ (12,494) प्रमुख हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों में 70% से अधिक लोग अन्य गंभीर बीमारियों के शिकार थे। खौफनाक बात यह है कि मई महीने में भी अब तक 83,135 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले महीने यानी अप्रैल से 48,768 से ज्यादा है।

ऐसे में अगर आज के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो ये संख्या 3 लाख के पार पहुंच जाएगी। 23 मई की शाम को राज्यों की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 594, दिल्ली में 189, राजस्थान में 113, पुडुचेरी में 34 और छत्तीसगढ़ में 92 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हुई है। भारत से पहले अमेरिका और ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा था।

बता दे, जब देश में कोविड की दूसरी लहर पीक पर थी जब रोजाना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे थे और मौत का आंकड़ा प्रतिदिन 4000 तक पहुंच गया था। फिलहाल इसमें थोड़ा सुधार देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को कोरोना के 2,40,842 नए केस सामने आए हैं और 3,741 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल पॉजिटिव मामलों की संख्या गिरकर 2,65,30,132 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं