Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने प्याज के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, इन देशों में हुई प्याज की किल्लत, आसमान छू रही कीमतें

देश में प्याज की उपलब्धता और इसकी कीमत को नियंत्रण में रखने के लिए भारत सरकार ने मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 5:16:13

भारत ने प्याज के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, इन देशों में हुई प्याज की किल्लत, आसमान छू रही कीमतें

नई दिल्ली। देश में प्याज की उपलब्धता और इसकी कीमत को नियंत्रण में रखने के लिए भारत सरकार ने मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। भारत के इस कदम का पड़ोसी देशों पर भी असर पड़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत द्वारा प्याज के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव में प्याज की कीमत आसमान छू रही है।

बीते सप्ताह 8 दिसम्बर को विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 31 मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध रहेगा। इससे पहले अगस्त में भारत ने त्योहारी सीजन को देखते हुए प्याज निर्यात पर 40 फीसदी का शुल्क लगा दिया था। इसके बाद अक्टबूर में भारत ने प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य 800 डॉलर प्रति टन कर दिया था। प्याज निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा ऐसे समय की गई है, जब 31 दिसंबर को यह मियाद खत्म हो रही थी।

नेपाल


भारत द्वारा प्याज निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद नेपाल में प्याज की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई है। जो प्याज 100-100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, वही प्याज 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्याज की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी, क्योंकि नेपाल काफी हद तक भारत से आयातित प्याज पर निर्भर है। पिछले वित्तीय वर्ष में नेपाल ने भारत से 6.75 अरब रुपये का करीब का 190 टन प्याज आयात किया था। नवंबर 2019 में जब भारत ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, उस वक्त नेपाल में प्याज की कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी.

मालदीव

नेपाल की तरह मालदीव भी भारत से आयातित प्याज पर निर्भर है। ऐसे में स्थानीय बाजारों में प्याज की कमी के कारण प्याज की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत द्वारा बैन लगाने से पहले मालदीव में जो प्याज 200 से 350 रुफिया प्रति पैकेट बिक रहा था, वही प्याज अब 500 रूफिया प्रति बोरी से लेकर 900 रूफिया प्रति बोरी बिक रहा है।

हालांकि, मालदीव के आर्थिक मंत्री मोहम्मद सईद ने जनता को आश्वस्त किया है कि भारत द्वारा लगाए गए प्याज निर्यात बैन के कारण मालदीव को प्याज खरीद में व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ रहा है। दरअसल, भारत ने मालदीव सहित कुछ देशों को छूट भी दी है, लेकिन वर्तमान में मालदीव प्याज के लिए पाकिस्तान और चीन पर ज्यादा निर्भर है।

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पार्टी को चीन समर्थक के रूप में देखा जाता है। मुइज्जू की पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति सोलिह को सत्ता से हटाने के लिए चुनाव में 'इंडिया-आउट' कैंपेन का नारा दिया था। इसके अलावा मुइज्जू सरकार ने मालदीव में मौजूद भारतीय सैन्य उपस्थिति को भी हटाने के लिए कहा था। जिसके बाद भारत ने मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमति जता दी है।
बांग्लादेश में प्याज की कीमत

भारत द्वारा प्याज निर्यात पर लगाए गए बैन के बाद बांग्लादेश में प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। बांग्लादेश में प्याज की कीमत 200 टका प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जबकि बैन से एक ही दिन पहले प्याज की कीमत 130 टका प्रति किलोग्राम थी।

ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ बांग्लादेश ने स्थानीय प्याज की कीमतों में वृद्धि को लेकर कहा है कि एक सप्ताह पहले यही प्याज 105-125 टका प्रति किलोग्राम बिक रहा था, जो अभी 180 से 190 टका प्रति किलोग्राम बिक रहा है. जो प्याज हम थोक भाव में 90-100 टका प्रति किलोग्राम खरीदते थे वो अब हम 160 से 170 टका प्रति किलोग्राम खरीद रहे हैं।

भूटान में प्याज की कीमत

प्याज के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद भूटान में भी प्याज की कीमतों में तेज उछाल देखी गई है। भूटान में प्याज 150 नगुल्ट्रम प्रति किलोग्राम बिक रहा है। राजधानी थिम्पू के स्थानीय लोगों का कहना है कि यही प्याज पहले 50 से 70 नगुल्ट्रम प्रति किलो बिक रहा था। भूटान ब्रॉडकास्टिंग सर्विस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत द्वारा प्याज निर्यात पर लगाए गए बैन के बाद भूटान के अन्य हिस्सों में भी प्याज की कीमतें 100 नगुल्ट्रम तक पहुंच गई हैं।

श्रीलंका में भी आसमान छू रही प्याज की कीमत


डेली मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के स्थानीय खुदरा बाजार में प्याज की कीमत बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो हो गई है। व्यापार संघ के प्रवक्ता का कहना है कि आयातक वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की तलाश कर रहे हैं। लेकिन हमारे लिए अलग-अलग बाजारों की ओर रुख करना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि कीमतें बहुत महंगी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका