न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की एक और स्ट्राइक, कलाकारों के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी पाकिस्तानी कंटेंट बैन

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत स्ट्राइक की और अब पाकिस्तान में बने सभी ओटीटी कंटेंट को भी भारत में बैन कर दिया है, जिसमें वेब सीरीज, फिल्में, गाने और पॉडकास्ट शामिल हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 7:32:54

भारत की एक और स्ट्राइक, कलाकारों के बाद अब OTT  प्लेटफॉर्म्स पर भी पाकिस्तानी कंटेंट बैन

पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। 7 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के तमाम सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बैन किया था। अब सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए पड़ोसी मुल्क में बने सभी तरह के कंटेंट को ओटीटी और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने का फैसला लिया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान में निर्मित किसी भी प्रकार के कंटेंट का भारत में प्रसारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। इसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब और ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवाएं जैसे सभी मंच शामिल हैं।

क्या है मंत्रालय की एडवाइजरी?

मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है— "राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल कंटेंट प्रदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे पाकिस्तान में निर्मित वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और किसी भी अन्य फॉर्मेट का कंटेंट जो सब्सक्रिप्शन आधारित या मुफ्त में उपलब्ध हो, उन्हें तुरंत रोक दें।"

पहलगाम हमले का भी हुआ उल्लेख

सरकारी एडवाइजरी में हालिया पहलगाम आतंकी हमले का भी उल्लेख किया गया है। सरकार ने कहा कि भारत में हुए अनेक आतंकी हमलों में पाकिस्तान सरकार या वहां के गैर-सरकारी तत्वों की संलिप्तता पाई गई है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई भारतीय नागरिकों समेत एक नेपाली नागरिक की भी हत्या कर दी गई थी, और कई लोग घायल हुए थे।

आतंकी ठिकानों पर भारत का जवाबी हमला

इस हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की रात पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में करीब 100 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उन सभी हमलों को विफल कर दिया। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं