न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत और केन्या ने की चर्चा, मादक पदार्थों की तस्करी रोकना साझा प्राथमिकता

बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा, रक्षा के क्षेत्र में भारत और केन्या के बीच बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास और साझा हितों का प्रतीक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 9:32:43

समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत और केन्या ने की चर्चा, मादक पदार्थों की तस्करी रोकना साझा प्राथमिकता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने मंगलवार को समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती, मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद से संयुक्त रूप से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा, रक्षा के क्षेत्र में भारत और केन्या के बीच बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास और साझा हितों का प्रतीक है। आज की चर्चा में, हमने संयुक्त सैन्य अभ्यास, क्षमता निर्माण के साथ-साथ दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को जोड़ने पर जोर दिया। हिंद महासागर से जुड़े होने के चलते समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती से लड़ाई और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना हमारी साझा प्राथमिकता हैं।

मोदी ने कहा, "केन्या और भारत के बीच घनिष्ठ सहयोग हिंद-प्रशांत में हमारे सभी प्रयासों को मजबूत करेगा। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति रुटो की भारत यात्रा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी बल्कि अफ्रीका के साथ हमारे जुड़ाव को एक नई गति देगी। भारत और केन्या, दोनों देशों का मानना है कि आतंकवाद मानवता के सामने सबसे गंभीर चुनौती है और दोनों पक्षों ने आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है।"

मोदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि स्वच्छ ऊर्जा दोनों देशों की मुख्य प्राथमिकता है और बताया कि केन्या ने अफ्रीका जलवायु शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए बहुत सराहनीय कदम उठाया है। यह सभी वैश्विक चुनौतियों से एकजुट होकर निपटने की राष्ट्रपति रूटो की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे में अपनी जानकारी और उपलब्धियों को केन्या के साथ साझा करने के लिए भारत तैयार है। केन्या को अपना दूसरा घर मानने वाले भारतीय मूल के लगभग 80,000 लोग दोनों देशों के बीच संबंधों की सबसे बड़ी ताकत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
मुंबई: दरवाजा बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या
मुंबई: दरवाजा बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
पासपोर्ट को नागरिकता का सबूत न मानने पर गौरव गोगोई का केंद्र से सवाल, कहा- सरकार स्थिति स्पष्ट करे
पासपोर्ट को नागरिकता का सबूत न मानने पर गौरव गोगोई का केंद्र से सवाल, कहा- सरकार स्थिति स्पष्ट करे
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?