न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत कल करेगा पाकिस्तान सीमा के पास हवाई युद्धाभ्यास, जारी हुआ NOTAM

भारत-पाक सीमा पर 7 मई को भारतीय वायुसेना द्वारा बड़े स्तर पर हवाई युद्धाभ्यास किया जाएगा, जिसमें राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान शामिल होंगे। गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के 295 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 7:54:59

भारत कल करेगा पाकिस्तान सीमा के पास हवाई युद्धाभ्यास, जारी हुआ NOTAM

भारतीय वायुसेना कल यानी बुधवार को पाकिस्तान सीमा के पास बड़े स्तर पर हवाई युद्धाभ्यास करने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार ने NOTAM (Notice to Air Missions) भी जारी कर दिया है। यह अभ्यास भारत-पाकिस्तान की दक्षिणी सीमा पर स्थित रेगिस्तानी और आसपास के इलाकों में होगा, जिसमें वायुसेना के राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 जैसे कई अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। साथ ही, सीमा से सटे कई जिलों में मॉक ड्रिल भी की जा सकती है, जिसके मद्देनजर यह नोटिस पहले से जारी किया गया है।

क्या होता है NOTAM?

NOTAM (Notice to Air Missions) एक महत्वपूर्ण अलर्ट सिस्टम होता है जिसे पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को जारी किया जाता है। इसका उद्देश्य अभ्यास या किसी भी विशेष स्थिति के दौरान संभावित खतरों की जानकारी देना होता है, ताकि उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों के अनुसार तैयार किया जाता है और उड़ान योजना बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है।

7 मई को देशभर के 295 जिलों में होगी मॉक ड्रिल

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते, गृह मंत्रालय ने सोमवार को सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि वे सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल कराएं। इसी सिलसिले में बुधवार को देश के 295 जिलों में एयर अटैक से बचाव की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी देना और उन्हें ट्रेन्ड करना है। इस अभ्यास में सायरन टेस्ट, ब्लैकआउट मैनेजमेंट जैसे अहम चरण शामिल होंगे। खास बात यह है कि 54 साल बाद इतने बड़े पैमाने पर यह मॉक ड्रिल हो रही है। पिछली बार 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय ऐसा अभ्यास हुआ था।

बढ़ते तनाव के बीच भारत की तैयारी

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारत द्वारा इस तरह के अभ्यास से पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। कल होने वाली मॉक ड्रिल में लोगों को सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया दे सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं