न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने फिर उठाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग, तुर्किए ने किया समर्थन

भारत ने जी-20 के सफल आयोजन के साथ ही अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग उठा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 11:08:32

भारत ने फिर उठाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग, तुर्किए ने किया समर्थन

नई दिल्ली। भारत ने जी-20 के सफल आयोजन के साथ ही अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग उठा दी है। जी-20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 'वन फ्यूचर' सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि 80 साल के इतिहास में संयुक्त राष्ट्र काफी बदल गया है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना से अब तक उसके सदस्यों में 4 गुना तक का इजाफा हो गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या अब तक बदली नहीं है। लेकिन दुनिया हर मायने में पूरी तरह से बदल चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन, हेल्थ और एजुकेशन समेत तमाम चीजें बदल गई हैं। अब पहले जैसा कुछ भी नहीं रह गया है। इसलिए नई विश्व व्यवस्था में ये चीजें दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थितियां बदल गई हैं और संस्थाओं में वह परिदृश्य दिखना चाहिए। उन्होंने एक तरह से सुरक्षा परिषद को नसीहत भी दी और कहा कि जो खुद को समय के अनुसार नहीं बदलते हैं, वे अपनी प्रासंगिकता खो देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बदलती दुनिया को ध्यान में रखते हुए ही जी-20 में 55 देशों में अफ्रीकन यूनियन को हमने एंट्री दिलाई है।

US और फ्रांस पहले ही कर चुके हैं भारत का समर्थन

इस बीच भारत की मांग को दुनिया के कई देश समर्थन दे रहे हैं। अमेरिका और फ्रांस जैसे देश कई बार दोहरा चुके हैं कि हम चाहते हैं कि भारत को सुरक्षा परिष्द का स्थायी सदस्य बनाया जाए। अब ऐसी ही मांग तुर्किए ने की है, जो अब तक पाकिस्तान समर्थक रुख के लिए जाना जाता था। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि अगर भारत जैसा देश सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनता है तो हमें गर्व होगा। उनका बयान इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि कई बार संयुक्त राष्ट्र के मंच पर वह कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं। इस पर भारत ने ऐतराज भी जताया था और रिश्ते बिगड़ गए थे।

एर्दोगन बोले- दुनिया P-5 से कहीं ज्यादा बड़ी है

एर्दोगन ने भी नरेन्द्र मोदी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि दुनिया पी-5 से कहीं ज्यादा बड़ी है। पी-5 का अर्थ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के परमानेंट सदस्यों से होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया का अर्थ सिर्फ अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन से ही नहीं है। हम इन पांच ही देशों को सुरक्षा परिषद में नहीं देखना चाहते। बता दें कि सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों को वीटो पावर मिली है। यदि इनमें से कोई एक मेंबर भी वीटो शक्ति का इस्तेमाल करता है तो फिर प्रस्ताव पारित होना मुश्किल होता है। सुरक्षा परिषद में एक वक्त में 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। इस तरह कुल 15 मेंबर्स के साथ इस संस्था का संचालन होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी