न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने रचा इतिहास, 10 माह में पूरा किया 100 करोड़ कोरोना वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य

देश ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा आज सुबह 9:45 बजे पूरा कर इतिहास रच दिया है। देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी और आखिरी 20 करोड़ डोज 31 दिन में लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 10:40:27

भारत ने रचा इतिहास, 10 माह में पूरा किया 100 करोड़ कोरोना वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य

भारत ने कोरोना महामारी को दूर भगाने के‍ लिए चलाए गए टीकाकरण की राह में एक मील का पत्‍थर स्‍थापित कर लिया है। देश ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा आज सुबह 9:45 बजे पूरा कर इतिहास रच दिया है। देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी और आखिरी 20 करोड़ डोज 31 दिन में लगे हैं।

वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे होने का ऐलान करने के लिए सरकार ने खास तैयारियां की हैं। इसके लिए ट्रेन, प्लेन और जहाजों पर लाउडस्पीकर से घोषणा करने की योजना है। साथ ही 100% वैक्सीनेशन पूरा कर चुके गांवों से कहा गया है कि उन्हें पोस्टर और बैनर लगाकर हेल्थ वर्कर्स का सम्मान करना चाहिए। 100 करोड़ डोज पूरे होने के जश्न के सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज एक गाना और एक फिल्म भी लॉन्च करेंगे। ये कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे लाल किले पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस गाने में गाना कैलाश खेर ने आवाज दी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लाल किले पर 1400 किलो का देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाने की भी उम्मीद है।

बता दें कि जनवरी 2020 में जब दुनिया के कई देश कोरोना महामारी की चपेट में आने लगे थे तब भारत ने शुरुआत में ही इसको रोकने के लिए कड़े कदम उठाए थे। इसके तहत पीएम मोदी ने कड़े फैसले लेते हुए देश व्‍यापी लाकडाउन की घोषणा की थी। धीरे-धीरे इसको आगे बढ़ाया गया। इसके सकारात्‍मक नतीजे सामने आने के बाद धीरे-धीरे इसमें ढील दी गई। सरकार के समक्ष पटरी से उतर चुकी अर्थव्‍यवस्‍था को दोबारा पटरी पर लाना बड़ी चुनौती थी। इसके लिए दो चीजें जरूरी थीं। पहला देश को सामान्‍य स्थिति में लाना तो दूसरी थी देश के लोगों के जीवन की सुरक्षा। इन दोनों को ही पीएम मोदी ने बखूबी पूरा किया।

पीएम मोदी के दिखाए मार्गदर्शन और देश के वैज्ञानिकों के प्रयासों की बदौलत 16 जनवरी 2021 को भारत में कोरोना वैक्‍सीन का पहला टीका लगा। इस टीके को लेने वाले 34 वर्षीय सफाई कर्मी मनीष कुमार थे। उन्‍हें दिल्‍ली स्थित एम्‍स में इसकी पहली डोज दी गई थी। इसके साथ ही भारत ने विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण की भी शुरुआत कर दी थी। शुरुआती 20 करोड़ वैक्सीन डोज 131 दिन में लगे। अगले 20 करोड़ डोज 52 दिन में दिए गए। 40 से 60 करोड़ डोज देने में 39 दिन लगे। 60 करोड़ से 80 करोड़ डोज देने में सबसे कम, महज 24 दिन लगे।

अब 80 करोड़ से 100 करोड़ होने में 31 दिन लगे हैं। यानी अब रफ्तार कम हो गई है। अगर इसी रफ्तार से वैक्सीनेशन होता रहा तो देश में 216 करोड़ वैक्सीन डोज लगने में करीब 175 दिन और लगेंगे। यानी, 5 अप्रैल 2022 के आसपास ये आंकड़ा हम पार कर सकते हैं।

हमने भले ही 100 करोड़ डोज लगाने के करीब हैं, लेकिन देश की महज 20% आबादी ही पूरी तरह वैक्सीनेट हुई है। 29% आबादी को वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है। ऐसे में मास्क फ्री होने के लिए हमें अभी इंतजार करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर