न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मयूर ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी, 26 किलो सोना व 4.5 करोड़ कैश बरामद

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मयूर ग्रुप पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। अब तक करीब 8 करोड़ रुपये का 26 किलो सोना और 4.5 करोड़ रुपये कैश बरामद हो चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 4:32:20

मयूर ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी, 26 किलो सोना व 4.5 करोड़ कैश बरामद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मयूर ग्रुप पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। अब तक करीब 8 करोड़ रुपये का 26 किलो सोना और 4.5 करोड़ रुपये कैश बरामद हो चुका है। इसी के साथ 41 करोड़ की SAFTA शुल्क चोरी की बात भी सामने आई है। इस पूरी कार्रवाई में कई अनियमितताओं और टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।

आज तक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 150 अधिकारियों ने 35 से ज्यादा जगहों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें कुल 26.307 किलोग्राम वजन के जेवरात मिले हैं। इनमें से 15.217 किलोग्राम जब्त कर लिया गया है। इनकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 4.53 करोड़ रुपये कैश मिला है, जिसमें 3.7 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं।

41 करोड़ रुपये की SAFTA (South Asian Free Trade Area) शुल्क चोरी का भी पता चला है। इसके बारे में ग्रुप के मालिक से विभाग के अधिकारियों ने घंटों तक पूछताछ की। इसके अलावा, M/S KPEL द्वारा 18 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद की बात सामने आई। अधिक खर्च दिखाने के लिए जो भी बोगस परचेजिंग की गई, आयकर विभाग के अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट के साथ ग्रुप के मालिक से इस संबंध में पूछताछ की।

बंद कमरों की चाबी ढूंढने में निकल गए अधिकारियों के पसीने

रेड में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि कैश और सोना अलग-अलग कमरों में रखा हुआ था। उन सभी कमरों की चाबी ऐसी-ऐसी जगह रखी थीं कि अधिकारियों को ढूंढ़ने में काफी मुश्किल हुई। जिस कमरे में सबसे ज्यादा कैश मिला, उस कमरे की चाबी गमले में छिपी मिली।

डाटा मेंटेन करने के लिए हाईटेक सॉफ्टवेयर का किया इस्तेमाल

इनकम टैक्स सूत्रों के अनुसार, डाटा मेंटेन करने के लिए मयूर ग्रुप ने हाईटेक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है, जिसको आयकर विभाग की फोरेंसिक टीम द्वारा फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। जब्त किए गए लैपटॉप और अन्य उपकरणों की जांच की जा रही है। इसके बाद अन्य टैक्स चोरी और अनियमितताओं का ब्योरा सामने आएगा।

रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किए गए हजारों करोड़ रुपये

इनकम टैक्स सूत्रों के मुताबिक, हजारों करोड़ रुपये रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किए गए। टैक्स चोरी के लिए बोगस परचेस की गई। जिन कंपनियों से करोड़ों की खरीद दिखाई है, वह असलियत में है ही नहीं। सूत्रों का कहना है कि रेड एक दो दिन और चल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत