न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमास हमला : इज़राइल में म्यूजिक फेस्टीवल स्थल पर मिले 250 से अधिक शव, मरने वालों की संख्या 700 से ऊपर

आतंकवादी हमलों के बाद मानव अवशेषों को संभालने वाले स्वयंसेवी समूह जाका के एक प्रवक्ता ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने अब तक इज़राइल में म्यूजिक फेस्टीवल स्थल से 250 से अधिक शव निकाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Oct 2023 11:50:38

हमास हमला : इज़राइल में म्यूजिक फेस्टीवल स्थल पर मिले 250 से अधिक शव, मरने वालों की संख्या 700 से ऊपर

यरुशलेम, 9 अक्टूबर। आतंकवादी हमलों के बाद मानव अवशेषों को संभालने वाले स्वयंसेवी समूह जाका के एक प्रवक्ता ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने अब तक इज़राइल में म्यूजिक फेस्टीवल स्थल से 250 से अधिक शव निकाले हैं।

द टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी इज़राइल में किबुत्ज़ रीम के पास फेस्टिवल में भाग लेने वाले युवाओं के कई माता-पिता शनिवार से अपने लापता बच्चों की खबर के लिए उत्सुकता से खोज रहे हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि इजरायली म्यूजिक फेस्टीवल पर हुआ भयानक हमला शनिवार सुबह इजरायल में हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए सबसे बड़े हमले में से एक था।

बंदूकधारियों ने घटनास्थल पर मौज-मस्ती कर रहे कई लोगों को मार डाला और एक को बंधक बना लिया।

आईएएनएस की खबर के अनुसार गाजा-इजरायल सीमा के पास एक ग्रामीण खेत क्षेत्र में आउटडोर नोवा फेस्टिवल कार्यक्रम में यहूदी छुट्टी का जश्न मनाते हुए पूरी रात की एक डांस पार्टी होनी थी। लेकिन जैसे ही सुबह हुई, उन्हें सायरन और रॉकेट की आवाज़ें सुनाई देने लगीं।

एक ने सीएनएन को बताया, "हमारे पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं थी। हम खुली जगह पर थे। सब घबरा गए और अपना सामान उठाने लगे।"

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सैकड़ों लोग अपनी कारों की ओर जाते हुए, या खाली मैदान में भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं।

इजराइल ने रविवार को औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा कर दी। हमास हमले में मरने वालों की संख्या 700 से ऊपर हो गई है और इसके और बढ़ने की आशंका है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगवा कर गाजा पट्टी ले जाए गए सौ से अधिक लोगों के बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

100 से अधिक इजरायलियों को बनाया बंधक

फिलिस्तीनी हमास आतंकवादी समूह ने दावा किया है कि उसने 100 से अधिक इजरायली नागरिकों को बंधक बना रखा है, जिनमें उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार देर रात अरबी समाचार आउटलेट अल-ग़द टीवी के साथ एक साक्षात्कार में, समूह के राजनीतिक ब्यूरो के उप प्रमुख मूसा अबू मरज़ौक ने कहा कि इजरायली बंधकों की संख्या अभी तक नहीं गिनी गई है, लेकिन वे 100 से अधिक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर