Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनावों को देखते हुए भाजपा में बदलाव का दौर जारी, किरण रिजिजू मिजोरम के चुनाव प्रभारी, चंडीगढ़ अध्यक्ष बदला

लोकसभा चुनाव 2024 और राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा हाईकमान हर बिंदु पर निगाह रख रही है। यही वजह है कि भाजपा में बदलाव का दौर जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 10:24:42

चुनावों को देखते हुए भाजपा में बदलाव का दौर जारी, किरण रिजिजू मिजोरम के चुनाव प्रभारी, चंडीगढ़ अध्यक्ष बदला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 और राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा हाईकमान हर बिंदु पर निगाह रख रही है। यही वजह है कि भाजपा में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भाजपा हाईकमान ने मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। यानथुंगो पैटन, उप मुख्यमंत्री नागालैंड और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल एंटनी को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इससे पहले 12 अक्टूबर को मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष और एमएनएफ नेता लालरिनलियाना सेलो ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यह तब हुआ है जब 2018 के विधानसभा चुनावों में चाल्फिल सीट जीतने वाले सेलो को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।

मिजोरम में 7 नवंबर को होंगे चुनाव


40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में 7 नवंबर को चुनाव होंगे, चुनाव एक ही चरण में होगा। 3 दिसंबर को अन्य पांच राज्यों के साथ मिजोरम विधानसभा चुनाव का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही फिलहाल राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है।

साल 2018 में विधानसभा चुनाव हुआ था। मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट को 37.8 फीसदी मत मिले थे और 26 सीटें जीती थी। कांग्रेस को 5 सीटें और भाजपा ने एक सीट मिली थी। ज़ोरमथांगा मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं।
एमएनएफ के सामने सत्ता को बचाए रखने की चुनौती

मिजोरम में आज से नामांकन शुरु हो चुका है और 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि नामांकन वापस 23 अक्टूबर तक लिए जा सकेंगे। राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में सात नवंबर को मतदान होंगे, जबकि नतीजे एक महीने के बाद 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मिजोरम में कुल 8,56,868 मतदाता है। राज्य में मिजोरम नेशनल फ्रंट (MNF), जोराम पीपुल्स मूवमेंट और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय फाइट है। एमएनएफ के सामने अपनी सत्ता को बचाए रखने की चुनौती है तो कांग्रेस और जेपीएम अपनी वापसी की कोशिश में है।

ईसाई बहुल मिजोरम में भाजपा, कांग्रेस और सत्तारूढ़ एमएनएफ सहित सभी मुख्य राजनीतिक दलों और नागरिक समाज संगठनों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख बदलने की अपील की थी। 3 दिसंबर को ईसाई ‘पवित्र’ दिन के रूप में मनाते हैं।

जतिंदर पाल मल्होत्रा चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष

इस बीच, चंडीगढ़ भाजपा में अब कुर्सी बदल गई है। जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका