न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान की पार्टी नेता का दावा तालिबान हमें भारत से कश्मीर जीतकर देगा, लाइव शो में एंकर ने लगा दी क्लास

प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की नेता नीलम इरशाद शेख ने एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान कहा- तालिबान हमारा साथी है, और वो हमें कश्मीर फतह करके देगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 8:14:31

इमरान खान की पार्टी नेता का दावा तालिबान हमें भारत से कश्मीर जीतकर देगा, लाइव शो में एंकर ने लगा दी क्लास

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सबसे ज्यादा कोई खुश हुआ है तो वो है पाकिस्तान। प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की नेता नीलम इरशाद शेख ने एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान कहा- तालिबान हमारा साथी है, और वो हमें कश्मीर फतह करके देगा। नीलम सिर्फ पीटीआई की बड़ी नेता ही नहीं हैं, बल्कि उनके इमरान खान से पारिवारिक रिश्ते भी हैं। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और नीलम काफी करीबी दोस्त हैं। रविवार को ‘बोल टीवी’ के एक लाइव शो के दौरान एंकर ने पीटीआई नेता नीलम से इमरान सरकार की उपलब्धियों पर सवाल किया। इस दौरान शेख ने कई बातों का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने कहा- तालिबान हमसे कहते हैं कि हम आपके साथ हैं और वो हमें कश्मीर फतह करके देंगे।

उनके इतना कहते ही एंकर नूर-उल-आफरीन और दूसरे पैनालिस्ट्स हंसने लगे। एंकर ने कहा- मैडम, जरूर आपके पास कोई वॉट्सअप आया होगा। आपको आखिर किसने ये ख्वाब दिखाया कि तालिबान हमें कश्मीर फतह करके देंगे। अगर ऐसा है तो फिर हमारी फौज क्या कर रही है? इस प्रोग्राम को दुनिया देख रही है। जानती हैं आपने क्या कह दिया। इस बयान के बाद हमारी क्या हालत होगी? कुल मिलाकर एंकर ने नीलम इरशाद की जमकर क्लास लगा दी।

पाकिस्तान में लहरा रहे हैं तालिबान झंडे

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान के कई हिस्सों में कट्टरपंथी और आतंकी तालिबान के झंडे लहरा रहे हैं। कबायली इलाकों में तो तालिबान के समर्थन में जलसे और जुलूस तक निकाले गए हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस्लामाबाद की सबसे मशहूर लाल मस्जिद के ऊपर तालिबान के झंडे लहरा रहे हैं। प्रशासन ने इन्हें एकबार हटवा दिया था, लेकिन बाद में ये फिर लगाने की कोशिश हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती