न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब पूर्व पीएम इमरान खान और बिलावल भुट्टो का X अकाउंट भारत में बैन, पहलगाम हमने के बाद पाकिस्तान पर एक और एक्शन

पहल्गाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इमरान खान और बिलावल भुट्टो सहित कई पाकिस्तानी नेताओं और यूट्यूब चैनलों के X अकाउंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भारत में बैन कर दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 04 May 2025 1:00:20

अब पूर्व पीएम इमरान खान और बिलावल भुट्टो का X अकाउंट भारत में बैन, पहलगाम हमने के बाद पाकिस्तान पर एक और एक्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रही है। पहले पाकिस्तानियों के भारत में रहने पर रोक लगी, फिर कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कई पाकिस्तानी वेबसाइट्स को भी देश में एक्सेस से बाहर कर दिया गया। इसी क्रम में अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में बैन कर दिया है।

भारत में इमरान खान के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का X अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया है। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत विरोधी गतिविधियों और बयानों के मद्देनज़र की गई है। भले ही इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं, पर उनका सोशल मीडिया पर प्रभाव बना हुआ है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

इससे पहले भी भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, X और यूट्यूब चैनल्स को भारत में ब्लॉक कर दिया था। इनमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर और माहिरा खान सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। पाकिस्तान से लगातार हो रही भारत विरोधी टिप्पणियों और बयानों के चलते यह कदम उठाए गए हैं।

सूचना मंत्री पर भी पड़ा असर

पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का X अकाउंट भी भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह तब हुआ जब उन्होंने एक दिन पहले दावा किया था कि इस्लामाबाद के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है, जिससे यह संकेत मिलता है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के 24 से 36 घंटे के भीतर नई दिल्ली पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकती है।

लगातार चल रही कार्रवाई

भारत सरकार की तरफ से अब तक लगभग 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को बैन किया जा चुका है। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर ये कार्रवाई की गई। इन प्रतिबंधित अकाउंट्स में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स बाबर आज़म, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक, और शोएब अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इसके पहले भी शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, बासित अली और शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है। वहीं डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज और जियो न्यूज जैसे पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल्स भी भारत में प्रतिबंधित सूची में शामिल किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं