न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली उपराज्यपाल का अहम आदेश, सचिवालय परिसर से बाहर नहीं जा सकते महत्वपूर्ण दस्तावेज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक अहम आदेश दिया। उन्होंने कहा है कि सचिवालय परिसर से किसी भी सरकारी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर या अन्य संवेदनशील सामग्री को बाहर न ले जाया जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 6:32:13

दिल्ली उपराज्यपाल का अहम आदेश, सचिवालय परिसर से बाहर नहीं जा सकते महत्वपूर्ण दस्तावेज

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक अहम आदेश दिया। उन्होंने कहा है कि सचिवालय परिसर से किसी भी सरकारी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर या अन्य संवेदनशील सामग्री को बाहर न ले जाया जाए।

उपराज्यपाल के इस आदेश का उद्देश्य सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना सचिवालय परिसर में किसी भी फाइल, दस्तावेज या कंप्यूटर हार्डवेयर की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है। एलजी के आदेश में यह स्पष्ट है कि कोई भी दस्तावेज, फाइल या कंप्यूटर हार्डवेयर सचिवालय से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है।

इससे पहले, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। जीएडी ने आला अधिकारियों को तत्काल दिल्ली सचिवालय पहुंचकर सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि किसी भी दस्तावेज़, कंप्यूटर हार्डवेयर या अन्य सरकारी सामग्री को बिना अनुमति के दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर नहीं ले जाया जाए। यह निर्देश सभी संबंधित शाखाओं और विभागों के अधिकारियों को जारी किया गया है, ताकि सचिवालय के तहत सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड, फाइल, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक फाइल्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह आदेश दिल्ली सचिवालय के साथ-साथ मंत्रियों के सचिवालय कार्यालयों और कैंप कार्यालयों पर भी लागू होगा। इन कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों को भी इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश को सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के साथ जारी किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकारी रिकॉर्ड और डेटा की सुरक्षा में कोई कमी न हो।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3,186 वोटों से चुनाव हार गए। यहां से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब