न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाकिस्तान तनाव का ट्रेनों पर असर, जम्मू जाने वाली ट्रेनों में 1000 से अधिक टिकट रद्द

भारत-पाकिस्तान तनाव का असर जम्मू जाने वाली ट्रेनों पर दिखने लगा है, जिससे यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द करनी शुरू कर दी है और वेटिंग लिस्ट में कमी आई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 May 2025 8:41:50

भारत-पाकिस्तान तनाव का ट्रेनों पर असर, जम्मू जाने वाली ट्रेनों में 1000 से अधिक टिकट रद्द

भारत-पाकिस्तान तनाव का असर जम्मू जाने वाली ट्रेनों पर दिखने लगा है। यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द करनी शुरू कर दी है, जिससे प्रमुख ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट में कमी आई है। समर स्पेशल ट्रेनों में सैकड़ों सीटें खाली हैं, जबकि मई और जून में इस रूट पर वेटिंग टिकट 200 से 250 के बीच हुआ करता था।

बीते दो दिनों में 1000 से अधिक लोगों ने अपने टिकट रद्द कराए हैं। लखनऊ से जम्मू जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04609 में इस शुक्रवार को 498 सीटें उपलब्ध हैं और अगले कुछ शुक्रवार में भी इस ट्रेन में सैकड़ों सीटें खाली हैं। गाजीपुर से कटरा जाने वाली ट्रेन में भी वेटिंग में कमी आई है, और इसमें वेटिंग के कंफर्म होने की संभावना 48 से 55 प्रतिशत तक है। प्रमुख ट्रेनों जैसे बेगमपुरा, अमरनाथ, हिमगिरी, लोहित, कोलकाता, और हमसफर एक्सप्रेस में भी वेटिंग काफी घट गई है। कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में तत्काल टिकट उपलब्ध हो रहे हैं, जबकि इकोनॉमी एसी में केवल 5 वेटिंग रह गई है।

बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 10 और फर्स्ट AC में 5 वेटिंग है, जबकि सेकेंड AC में 2 और थर्ड AC में 17 वेटिंग है। इस ट्रेन में वेटिंग कंफर्म होने की संभावना 60 प्रतिशत है। हिमगिरी एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में वेटिंग 33 है, जबकि एसी इकोनॉमी में यह संख्या 9 और सेकेंड AC में 8 है। इन तीनों के वेटिंग में टिकट कंफर्म होने की संभावना 44 प्रतिशत है। इस ट्रेन के थर्ड एसी में तत्काल टिकट भी उपलब्ध है।

हिमाचल के लिए वेटिंग लिस्ट में कमी

जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनें पंजाब के पठानकोट और चक्की बैंक रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं। हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन जाने वाले यात्री इन्हीं स्टेशनों से उतरकर सड़क मार्ग से हिमाचल जाते हैं। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण, जम्मू-कश्मीर के हिल स्टेशन जाने वाले यात्री अपने टिकट रद्द कर रहे हैं, साथ ही हिमाचल जाने वाले भी यात्रा से बच रहे हैं। यही कारण है कि जम्मू जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग घट गई है, जबकि समर स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं।

पंजाब जाने से बच रहे यात्री

पंजाब जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट में कमी आई है। व्यापारिक कार्यों से लुधियाना, जालंधर जाने वाले यात्रियों की संख्या मई और जून में अधिक होती थी, लेकिन अब इन यात्रियों की संख्या घटने लगी है। इससे पंजाब जाने वाली प्रमुख ट्रेनों जैसे दुर्गियाना, गंगा-सतलुज, जलियांवाला, शहीद एक्सप्रेस, और हावड़ा-अमृतसर मेल में टिकटों की वेटिंग लिस्ट कम हो गई है। पहले इन ट्रेनों में गंगा-सतलुज में वेटिंग 13-14, जलियांवाला में 4 से 10, अमृतसर मेल में 9 से 12, सरयु-यमुना एक्सप्रेस में 7 से 9, और दुर्गियाना एक्सप्रेस में 2 से 17 वेटिंग होती थी।

पंजाब और कश्मीर की गाड़ियों में सुरक्षा बढ़ाई गई

जम्मू और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों की विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बावजूद इन ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

जम्मू जाने वाली प्रमुख ट्रेनों जैसे हिमगिरी, लोहित, अमरनाथ, अर्चना, हमसफर, कोलकाता-जम्मू-तवी, अर्चना और बेगमपुरा एक्सप्रेस के साथ-साथ समर स्पेशल ट्रेनों में गाजीपुर-कटरा, बनारस-उधमपुर, राजगीर-उधमपुर, और कानपुर-कटरा एक्सप्रेस भी चलाई जा रही हैं। चारबाग स्टेशन पर इन ट्रेनों की विशेष जांच की जा रही है, और इसके लिए प्रशिक्षित कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं