न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर धर्म का कार्ड नहीं चला तो हम सरकार बनाएंगे: अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राजस्थान की जनता इस बार कांग्रेस को नहीं हराएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 6:58:48

अगर धर्म का कार्ड नहीं चला तो हम सरकार बनाएंगे: अशोक गहलोत

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पूरा विश्वास है कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। अशोक गहलोत ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राजस्थान की जनता इस बार कांग्रेस को नहीं हराएगी। वहाँ कोई विरोध की लहर नहीं थी। सरकार के दोबार सत्ता में आने के बावजूद अशोक गहलोत को इस बात का डर है कि अगर कहीं राजस्थान में धर्म का कार्ड चल गया तो फिर पासा उलटा पड़ सकता है।

गौरतलब है कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को वोट डाले गए थे। 3 दिसंबर को आने वाले नतीजों से पहले सभी को एग्जिट पोल का इंतजार है। आज घोषित होने वाले एग्जिट पोल से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी।

अशोक गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा ने धर्म की आड़ में डरावनी और तनाव भरी बातें कीं।अगर भाजपा का धर्म का कार्ड चल गया तो अलग बात है। अगर धर्म का कार्ड नहीं चला तो हम सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा, “राजस्थान में जघन्य हत्या हुई, मर्डर करने वाले इनकी पार्टी के लोग थे। 2 घंटे में हत्यारे को पकड़ लिया गया ये इन्होंने नहीं कहा। गृहमंत्री, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री की भाषा एक ही थी। हम इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर फोकस कर रहे थे।”

सीएम गहलोत ने आगे कहा, “इन्हें झटका राजस्थान से ही मिला। ये हमारी सरकार नहीं गिरा पाए, ये इनके दिल में खुंदक है। इन्होंने जनता को भड़काने का काम किया लेकिन वे फेल हो गए। जो लोग राजस्थान में मिल रहे हैं जिनसे बात हो रही है, उससे ये साफ है कि सरकार रिपीट हो रही है। पर 3 दिसंबर को जो भी परिणाम आएं, उसे हम स्वीकार करेंगे।

राजस्थान में 74.96 प्रतिशत वोटिंग

गौरतलब है कि 200 सीटों वाले राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था। हालांकि, एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के निधन के चलते 199 सीटों पर ही वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में कुल 74.96 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि 0.83 प्रतिशत वोटिंग डाक मतपत्र और घरेलू मतदान के जरिए हुई है।

इन 3 कारणों से राज्य में वापसी आएगी सरकार

राजस्थान के सीएम ने कहा, “एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी। भाजपा 5 राज्यों में से किसी में भी नहीं जीत रही है। लोग राजस्थान में हमारी सरकार दोहराएंगे और इसके 3 कारण हैं।”

उन्होंने कहा, “पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है, ऐसा तो विशेषज्ञ भी कह रहे हैं। दूसरा है सीएम। भाजपा के वोटर भी यही कहेंगे कि सीएम ने विकास कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तीसरा है प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, उनकी भाषा। किसी को भी वह भाषा पसंद नहीं आई।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन