Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Auto Expo 2023: शाहरुख खान ने लॉन्च की हुंडई की EV आयनिक-5, फुल चार्ज पर चलेगी 631 KM

एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) दिल्ली में आज बुधवार को शुरू हुआ। शो के पहले दिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे शाहरुख खान, जो हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 1:20:39

Auto Expo 2023: शाहरुख खान ने लॉन्च की हुंडई की EV आयनिक-5, फुल चार्ज पर चलेगी  631 KM

एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) दिल्ली में आज बुधवार को शुरू हुआ। शो के पहले दिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे शाहरुख खान, जो हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर्स की इस प्रीमियम कार में 72.6 KwH का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 214BHP का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज होने पर इस SUV में 631 किमी का रेंज ​मिलेगी।
hyundai ioniq 5 electric suv launched,auto expo 2023,Shah Rukh Khan कंपनी का कहना है कि आयनिक-5 को केवल 18​ मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए 350kW का डीसी चार्जर इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए रखी है, जो वैरिएंट के हिसाब से बढ़ सकती है।

Ioniq 5 का एक्स्टीरियर काफी आकर्षक है। इसे शार्प लाइन, फ्लैट सरफेस और हाईली-रैंक्ड विंडस्क्रीन से सजाया गया है। इसमें दिए गए 20 इंच के अलॉय व्हील और टर्बाइन जैसे व्हील्स के डिज़ाइन इसके साइड लुक को बेहतर बनाते हैं।

Ioniq 5 के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक सपाट फर्श, फ्लेक्सिबल सीट्स और मूवेबल सेंट्रल कंसोल दिया गया है।इसके इंटीरियर में सस्टेंनेबल मैटीरियल और रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें क्रैश पैड, स्विच, स्टीयरिंग व्हील और डोर पैड के लिए बायो-पेंट का भी इस्तेमाल देखने को मिलता है। Ioniq 5 में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन के लिए 12.3 इंच की स्क्रीन, एक हेड-अप डिस्प्ले और ADAS जैस फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा, इसमें 3.6kW के आउटपुट के साथ व्हीकल-टू-लोड फंक्शन भी मिलता है जो लैपटॉप, फोन और अन्य बिजली के उपकरणों को पावर-अप कर सकता है। एक्सटर्नल पावर आउटपुट के लिए इसमें दो पोर्ट दिए गए हैं, एक पीछे की सीटों के नीचे स्थित है और दूसरा चार्जिंग पोर्ट बाहर की तरफ दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका