न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए CRPF जवान ने कर डाली पत्नी की हत्या, नहर में फेंक दिया शव

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव मनसरवास निवासी एक CRPF जवान ने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर डाली और शव को नहर में फेंक दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 2:15:10

हरियाणा : फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए CRPF जवान ने कर डाली पत्नी की हत्या, नहर में फेंक दिया शव

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव मनसरवास निवासी एक CRPF जवान ने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर डाली और शव को नहर में फेंक दिया। आरोपी गांव मनसरवास निवासी दिनेश सात साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। पांच साल से दिनेश जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह पत्नी को छोड़कर दिल्ली वाली प्रेमिका से प्रेम विवाह करना चाहता था। दिनेश की फेसबुक पर पत्नी अन्नू से 2018 में दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने प्रेम विवाह कर लिया। मगर अब फेसबुक पर ही दिल्ली की दूसरी लड़की के प्यार के चक्कर में पड़ गया। आरोपी दिनेश अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिनेश को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस दिनेश को साथ ले जाकर सोनीपत की उस नहर से अन्नू के शव को तलाशेगी।

भिवानी जिले के गांव मनसरवास निवासी सीआरपीएफ के जवान ने दिल्ली की एक लड़की से प्रेम विवाह करने के चक्कर में 2 अक्टूबर को अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कुबूला कि उसने 2 अक्टूबर को पत्नी अन्नू की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। आरोपी ने हत्या के बाद गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवा दिया था, लेकिन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद आरोपी दिनेश से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना कुबूल कर लिया।

आरोपी दिनेश ने पत्नी अन्नू की 2 अक्तूबर की रात को गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने शव को एक कट्टे में डाला और बाइक पर रखकर करीब 100 किलोमीटर दूर रात को ही सोनीपत जिले की एक नहर में फेंक दिया। इतना सब कर दिनेश ने अगले दिन पुलिस चौकी में शिकायत दी कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से लापता हो गई है। पुलिस ने दिनेश की कॉल डिटेल निकाली तो वह संदेह के घेरे में आ गया। जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दिनेश ने अन्नू की हत्या का राज खोल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत