न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : पत्नी ने किया ससुराल जाने से इंकार, पति ने मार डाली सिर में गोली, दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज

पति ने अपने ससुराल पहुंच पत्नी के सिर में इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया था। खास बात यह है कि तीन माह पहले ही दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट में शादी की थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 6:09:10

हरियाणा : पत्नी ने किया ससुराल जाने से इंकार, पति ने मार डाली सिर में गोली, दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज

हरियाणा के पानीपत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें पति ने अपने ससुराल पहुंच पत्नी के सिर में इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया था। मकान मालिक और आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। खास बात यह है कि तीन माह पहले ही दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट में शादी की थी। सेक्टर 29 थाना के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद पति-पत्नी में अनबन के चलते पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और वह युवती को भेजने से इनकार कर रहे थे। इसी रंजिश में आरोपी ने गोली मारी है। मामले में मृतका के बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका मुस्कान (21) की बड़ी बहन रुखसार ने बताया कि वे मूलरूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के गांव करतारपुर के निवासी हैं और पिछले ढाई साल से मनीष कॉलोनी, सेक्टर-29 पानीपत में किराये के मकान में रहते हैं। पड़ोस में ही आरोपी विजय कुमार निवासी मुजफ्फरनगर भी रहता था। तीन माह पहले ही विजय और बहन मुस्कान ने कोर्ट में शादी कर ली थी। इस पर परिजनों ने एतराज जताया था। परिजनों की नाराजगी के बाद मुस्कान मायके में ही आकर रहने लगी थी। साथ ही विजय को फोन कर रिश्ता खत्म करने की बात कही थी।

एक माह पहले भी विजय घर आया था और मुस्कान को जबरन ले जाने की जिद कर रहा था लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोबारा वह सोमवार सुबह घर पहुंचा और मुस्कान को साथ ले जाने का दबाव मनाया, जब वह जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी विजय ने मुस्कान के सिर में गोली मार दी। इससे मौके पर ही मुस्कान की मौत हो गई। शोर मचाने पर मकान मालिक और आसपास के लोगों ने विजय को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सेक्टर- 29 थाना पुलिस और डीएसपी के पहुंचने पर लोगों ने आरोपी विजय को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक कारतूस और कट्टा बरामद किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत