न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : खाना खाने के दौरान सलाद को लेकर हुआ विवाद, पति ने आपा खो फावड़े से कर डाली पत्नी की हत्या

खाना खाने के दौरान सलाद को लेकर विवाद उठा और रात को पति ने गुस्से में पत्नी और बेटे पर फावड़े से हमला कर दिया जिसमें पत्नी की तो मौत हो गई और अभी बेटे की हालत गंभीर है और जिसका इलाज चल रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 9:49:10

उत्तरप्रदेश : खाना खाने के दौरान सलाद को लेकर हुआ विवाद, पति ने आपा खो फावड़े से कर डाली पत्नी की हत्या

पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक या मामूली विवाद होना आम बात हैं। लेकिन कई बार यह विवाद हिंसक रूप भी ले लेता हैं। इसका एक मामला सामने आया शामली के गांव गोगवान जलालपुर में जहां खाना खाने के दौरान सलाद को लेकर विवाद उठा और रात को पति ने गुस्से में पत्नी और बेटे पर फावड़े से हमला कर दिया जिसमें पत्नी की तो मौत हो गई और अभी बेटे की हालत गंभीर है और जिसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी के रिश्ते के भाई रामनिवास ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, एएसपी ओपी सिंह मंगलवार दोपहर में गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और आरोपी के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।

बताया गया कि यह घटना सोमवार रात की है। मुरली शाम के समय खाना खा रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी से सलाद देने के लिए कहा, लेकिन पत्नी को सलाद देने में देरी हो गई। इस बात को लेकर मुरली नाराज हो गया और पत्नी सुदेश को उल्टा-सीधा कहने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने सोती हुई पत्नी सुदेश पर फावड़े से हमला कर दिया। वहीं उसने अपने बेटे अजय उर्फ रिंकू को भी नहीं बख्शा, जबकि अजय पड़ोस में रामनिवास के घर पर उसके बेटे के साथ चौक में सोया हुआ था। मुरली गुस्से में रामनिवास के घर ही पहुंच गया। मुरली ने पहले चेहरे से चादर हटाकर देखी। इसके बाद अपने बेटे की पहचान करके उस पर फावड़े से हमला कर दिया। वहीं रामनिवास के बेटे ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, वह भाग निकला। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप