Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने कुर्सियों और गाड़ियों में लगाई आग

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के नेपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने की वजह से वहां मौजूद भीड़ ने जमकर हंगामा किया। खेसारीलाल के इंतजार में सुबह से बैठे लोगों को जब पता चला कि वो कार्यक्रम में नहीं आएंगे तो आग-बबूला हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 8:14:56

नेपाल में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने कुर्सियों और गाड़ियों में लगाई आग

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के नेपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने की वजह से वहां मौजूद भीड़ ने जमकर हंगामा किया। खेसारीलाल के इंतजार में सुबह से बैठे लोगों को जब पता चला कि वो कार्यक्रम में नहीं आएंगे तो आग-बबूला हो गए। भीड़ ने गुस्से में आकर स्टेज पर जमकर तोड़फोड़ की और सैकड़ों कुर्सियों और वहां मौजूद गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

दरअसल, नेपाल के सुनसरी जिले के बुर्ज ताल में बुर्ज महोत्सव के अंतिम दिन यानी की मंगलवार को भोजपुरी सुपर स्टार और गायक खेसारीलाल यादव का कार्यक्रम रखा गया थ। खेसारीलाल के कार्यक्रम को लेकर आयोजक बुर्ज समुदायिक विकास केंद्र ने व्यापक प्रचार प्रसार भी किया था। खेसारीलाल यादव को देखने के लिए स्थानीय लोग सुबह से ही जुटने लगे थे। इतना ही नहीं सुपरस्टार खेसारीलाल के नाम पर आयोजक ने 300 टिकट भी बेच दिए थे।
khesari lal yadav,nepal,nepal ruckush,khesari lal yadav event ruckus,khesari lal yadav in nepal,khesari lal yadav news अंतिम समय में जब वहां मौजूद लोगों को पता चला कि खेसारीलाल यादव कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होंगे तो वे आक्रोशित हो गए और उन्होंने स्टेज पर तोड़फोड़ करने शुरू कर दी। इतना ही नहीं वहां मौजूद गाड़ियों को भी फूंक दिया।

ऐसा नहीं था कि कार्यक्रम के लिए खेसारीलाल यादव नेपाल में मौजूद नहीं थे। दरअसल, हुआ ये कि कोरोना को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी जिसके बाद खेसारीलाल यादव को विराटनगर के एसियतिका होटल में ही रोक दिया गया और उन्हें कार्यक्रम स्थल नहीं जाने दिया गया। khesari lal yadav,nepal,nepal ruckush,khesari lal yadav event ruckus,khesari lal yadav in nepal,khesari lal yadav news भीड़ के उत्पात पर बोले खेसारी लाल यादव

हंगामे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि वे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें आयोजकों की तरफ से परमिशन नहीं लिए जाने की जानकारी नहीं थी। यादव ने कहा कि आज तक मैंने जनता को खुशी देने का काम किया है… मैं होटल में आकर बैठा हूं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि इन लोगों ने अनुमति नहीं ली है।

बता दें कि खेसारीलाल यादव भोजपुरी के सबसे चर्चित अभिनेता और गायकों में शुमार हैं और उनके डांस वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका